हिंदुस्तान जिंक के शेयरों ने 24 साल में 1400 गुना दिया है रिटर्न
Updated on
07-05-2026 11:48 AM
नई दिल्ली: कभी सरकारी कंपनी रही हिंदुस्तान जिंक ने पिछले 24 साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है। यह चांदी का उत्पादन करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है। सरकार ने 2002 में इस कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी जिसे अनिल अग्रवाल की कंपनी स्टरलाइट इंटस्ट्रीज ने खरीदा था। बाद में अनिल अग्रवाल की कंपनी ने इसे पूरी तरह खरीद लिया था। 2002 से इस कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 1400 गुना रिटर्न दिया है। अगर आपने 24 साल पहले कंपनी में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 14 करोड़ रुपये होती।
कंपनी की चेयरमैन प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने शेयरहोल्डर्स को भेजी एक चिट्ठी में कहा कि हिंदुस्तान जिंक ने सालाना करीब 33% के ग्रोथ रेट के साथ अपने निवेशकों को 1400 गुना से अधिक रिटर्न दिया है। सरकार ने 2002 में कंपनी में 26 फीसदी हिस्सेदारी 445 करोड़ रुपये में स्टरलाइट इंडस्ट्रीज को बेची थी। इसके बाद नवंबर, 2003 में 19 फीसदी अतिरिक्त हिस्सेदारी 324 करोड़ रुपये में बेची गई। हेब्बार ने कहा कि वैल्यू क्रिएशन का यह लेवल अनुशासित ऑपरेटिंग मॉडल का प्रतीक है जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है।
हिंदुस्तान जिंक का कमाल
हिंदुस्तान जिंक ने पिछले 24 साल में अपने निवेशकों को मालामाल किया है
इस दौरान कंपनी के शेयरों ने अपने निवेशकों को 1400 गुना रिटर्न दिया है
1 लाख रुपये निवेश किए होते तो आज उसकी वैल्यू 14 करोड़ रुपये होती
यह चांदी का उत्पादन करने वाली दुनिया की अग्रणी कंपनियों में शामिल है
सरकार ने साल 2002 में इस कंपनी में अपनी 26 फीसदी हिस्सेदारी बेची थी
नई दिल्ली: थिंक टैंक जीटीआरआई ने शुक्रवार को चेतावनी दी। उसने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) में जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। वजह यह है…
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान में फिर एक बड़ा फर्क दिखाई दिया है। पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच जब भारत एनर्जी सप्लाई सुनिश्चित के लिए सॉल्यूशन ढूंढने में जुटा…
नई दिल्ली: राष्ट्रपति बनने के तुरंत बाद वियतनाम ी लीडर टो लैम चीन गए तो बहुत कम लोग हैरान हुए। हर बड़ा वियतनामी लीडर ऐसा करता रहा है। यह आर्थिक जरूरत…
नई दिल्ली: इंटरनेट कंपनी गूगल ( Google ) भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर, सर्वर और ड्रोन निर्माण के क्षेत्र में निवेश की संभावनाएं तलाश रही है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है। इसका असर भारत की तेल कंपनियों पर पड़ रहा है। तेल कंपनियों को बड़ा घाटा…
नई दिल्ली: 2025-2026 के दौरान झारखंड और बिहार से इनकम टैक्स विभाग का कुल कलेक्शन लगभग 20,000 करोड़ रुपये रहा। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी दोनों राज्यों को…
नई दिल्ली: चार राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म हो गए हैं। लोगों का ध्यान दोबारा एक बड़ी आर्थिक चिंता की ओर जाने लगा है। वह है ईंधन की कीमतें। ऐसी अटकलें…
नई दिल्ली: अमेरिका की फेडरल ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ की घोषणा को गैरकानूनी करार देते हुए उसे…
नई दिल्ली: अमेरिका की फेडरल ट्रेड कोर्ट ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप के ग्लोबल टैरिफ की घोषणा को गैरकानूनी करार देते हुए उसे…