Select Date:

मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर, एसीपी व ननि आयुक्त से मांगा जवाब

Updated on 31-08-2022 12:28 AM
चाय की दुकान अतिक्रमण अधिकारी द्वारा तोड़ी गयी
जेसीबी व बुलडोजर चलाकर घर गिराया गया
आवेदिका कनीजा बी व अन्य की शिकायत पर आयोग ने लिया संज्ञान

भोपाल । MNC 
मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने राजधानी भोपाल के न्यू मार्केट में नगर निगम की अतिक्रमण की कार्रवाई को लेकर कलेक्टर्र, एडिशनल सीपी और नगर निगम आयुक्त से जवाब मांगा है। आयोग ने नौ सितंबर तक जवाब देने को कहा है। 

बता दे मप्र मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष   नरेन्द्र कुमार जैन को 30 अगस्त 2022 को भोपाल निवासी आवेदिका  कनीजा बी पत्नी बन्ने बेग व अन्य का एक शिकायती आवेदन प्राप्त हुआ।  आवेदन में शिकायतकर्ताओं द्वारा न्यू मार्केट में उसके पुत्र की चाय की दुकान को नगर निगम भोपाल के अतिक्रमण अधिकारी द्वारा तोड़ दिये जाने एवं संबंधित अधिकारी द्वारा जबरन झूठा केस लगाकर फुटपाथ पर माल बेचने वालों का माल उठाकर जब्त कर लेने, मनमाने तरीके से एक-एक हजार रूपये की चालान की रसीदें काटने, निगम अधिकारी द्वारा राज्य सरकार के पथ विक्रेता आजीविका संरक्षण अधिनियम, 2017 का पालन नहीं करने तथा जेसीबी व बुलडोजर लगाकर घर गिरा देने की शिकायत की गयी। शिकायतकर्ताओं द्वारा आयोग से संबंधित अधिकारी के विरूद्ध कार्यवाही किये जाने व उन्हें मुआवजा दिलाये जाने का अनुरोध किया गया।

शिकायत मिलते ही आयोग ने प्रकरण संख्या 5748/भोपाल/2022,  30 अगस्त 2022 दर्ज कर लिया। मामले में आयोग के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार जैन ने कलेक्टर भोपाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (नगरीय) भोपाल एवं आयुक्त, नगर निगम भोपाल से अनिवार्यतः नौ सितम्बर 2022 तक तथ्यात्मक जवाब मांगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.