Select Date:

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले इन खिलाड़ियों ने बढ़ाई रोहित शर्मा की टेंशन, कप्तान लेंगे ये कठिन फैसले?

Updated on 04-09-2022 06:19 PM

एशिया कप 2022 में अपने अभियान का आगाज धमाकेदार अंदाज में करने वाली टीम इंडिया का सुपर 4 में पहला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से ही है। ग्रुप स्टेज में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से धूल चटाई थी। अब सुपर 4 में भारत पड़ोसी देश पर जीत दर्ज कर फाइनल की राह में आगे बढ़ना चाहेगा। मगर इससे पहले कप्तान रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन को लेकर काफी माथा पच्ची करनी होगी। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में 35 रनों की मैच जीताऊ पारी खेलने वाले रविंद्र जडेजा घुटने की चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं, वहीं शुक्रवार को कोच राहुल द्रविड़ ने बताया कि आवेश खान की तबीयत खराब है। इसके अलावा सलामी बल्लेबाज और टीम के उप-कप्तान केएल राहुल टीम में वापसी के बाद अभी तक अपनी लय तलाशने में नाकामयाब रहे हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ इस महा मुकाबले में भारतीय प्लेइंग इलेवन में काफी बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

सबसे पहले बात रविंद्र जडेजा की करें तो उनके रिप्लेसमेंट के रूप में अक्षर पटेल को जगह मिली है। वह सीधा भारतीय प्लेइंग इलेवन में लाइक टू लाइक रिप्लेसमेंट के चलते जगह बना सकते हैं। अक्षर पटेल ने पिछले कुछ मैचों में दिखाया कि वह कसी हुई गेंदबाजी के साथ आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं। वहीं अगर रोहित शर्मा अगर किसी अनुभवी खिलाड़ी को जगह देने के बारे में सोचते हैं तो जडेजा के जाने के बाद वह आर अश्विन को मौका दे सकते हैं। मगर अश्विन के टीम में शामिल होने से दिक्कत यह रहेगी कि प्लेइंग इलेवन में एक लेफ्टी ऑप्शन कम हो जाएगा क्योंकि पंत के खेलने पर अभी भी संदेह हैं।

वहीं बात आवेश खान की करें तो अगर तबीयत के चलते वह आज पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलते तो भारत के पास पेस बॉलिंग अटैक में उनको रिप्लेस करने के लिए कोई अन्य ऑपशन नहीं है। ऐसे में अश्विन इस खिलाड़ी की जगह भी टीम में आ सकते हैं। एशिया कप में भारत भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान और अर्शदीप सिंह के रूप में तीन तेज गेंदबाजों के साथ ही उतरा है। अगर अश्विन अक्षर दोनों को मिलता है तो भारत तीन स्पिनर्स के साथ खेलता हुआ नजर आ सकता है क्योंकि टीम में पहले ही युजवेंद्र चहल मौजूद हैं।

अब सबसे आखिर में केएल राहुल की फॉर्म पर नजर डालते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ पहले मुकाबले में गोल्डन डक पर आउट होने वाले राहुल के पास हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ लय हासिल करने का मौका था, मगर इस कमजोर टीम के खिलाफ भी वह 39 गेंदों पर 36 ही रन बना पाए। टॉप 3 खिलाड़ियों द्वारा धीमी बल्लेबाजी के कारण भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिल रही है। ऐसे में रोहित शर्मा उनकी जगह पंत को मौका दे सकते हैं। पंत के टीम में आने से एक लेफ्टी ऑपशन पढ़ जाएगा जो पाकिस्तान बॉलिंग अटैक को परेशान कर सकता है। इसके अलावा रोहित पाकिस्तान के स्पिन अटैक को टैकल करने के लिए पंत को मिडिल ऑर्डर में खिलाकर सूर्यकुमार यादव के साथ भी ओपनिंग कर सकते हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन – रोहित शर्मा, केएल राहुल/ऋषभ पंत, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, आवेश खान/आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.