Select Date:

द हंड्रेड के लिए तैयार भारत की तीन स्टार:स्मृति, जेमिमा और दीप्ति अलग-अलग टीमों से खेलती नजर आएंगी

Updated on 11-08-2022 06:43 PM

कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय महिला टीम की तीन स्टार दीप्ति शर्मा, जेमिमा रॉड्रिग्स और स्मृति मंधाना द हंड्रेड में खेलती नजर आएंगी। इन खिलाड़ियों के पास इंग्लैंड दौरे से पहले द हंड्रेड में खेलकर वहां के माहौल में ढलने और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने का मौका है। द हंड्रेड टूर्नामेंट UK में 11 अगस्त से 3 सितंबर के बीच खेला जाएगा। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा 10 सितंबर से शुरू होगा। टीम को इंग्लैंड में 3 टी-20 और इतने ही वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। दौरे का आखिरी मैच 24 सितंबर को खेला जाएगा। चलिए द हंड्रेड में खेलने वाले इन तीन खिलाड़ियों के पिछले प्रदर्शनों के बारे में जानते हैं।
सदर्न ब्रेव से खेलती नजर आएंगी स्मृति
स्मृति मंधाना लगातार दूसरे सीजन में सदर्न ब्रेव से खेलती नजर आएंगी। उन्होंने पिछले सीजन में 133.60 की स्ट्राइक रेट से 167 रन बनाए थे। उनकी टीम को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। मंधाना अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत का प्रतिनिधत्व करने की वजह से फाइनल में टीम की हिस्सा नहीं थीं। कॉमनवेल्थ गेम्स में मंधाना का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 151.42 की स्ट्राइक रेट से 159 रन बनाए। इंग्लैंड में खेले गए अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैचों में उनका स्ट्राइक रेट 147 से भी अधिक है।

जेमिमा रोड्रिग्स दूसरे सीजन में भी नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स से खेलती नजर आएंगी
जेमिमा रोड्रिग्स भी दूसरे सीजन में नॉर्दन सुपरचार्जर्स से खेलती नजर आएंगी। वह पिछले साल टीम की टॉप स्कोरर थीं। उन्होंने सात पारियों में 151 के स्ट्राइक रेट से 249 रन बनाए थे। वह टूर्नामेंट की टॉप रन स्कोरर बनने से केवल 10 रन पीछे थीं। वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में 146 रन बनाकर वह सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं। प्रतियोगिता के अंतिम चरण के दौरान कलाई में लगी चोट भी उन्हें नहीं रोक पाई। जेमिमा ने भारतीय टी20 टीम में इस साल तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर बल्लेबाजी की है।

दीप्ति शर्मा बर्मिंघम फीनिक्स से खेलेंगी
ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा इस सीजन में बर्मिंघम फीनिक्स की ओर से खेलेंगी। वह पिछले सीजन में लंदन स्पिरिट की सदस्य थीं। पिछले सीजन में वह टीम की सफल गेंदबाज थी। उनकी इकॉनमी एक रन प्रति गेंद से भी कम की थी। साथ ही बल्ले के साथ उन्होंने 113 के स्ट्राइक रेट से 77 रन भी बनाए थे। कॉमनवेल्थ गेम्स में दीप्ति ने 5.58 की बेहतरीन इकॉनमी के साथ गेंदबाज़ी की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.