Select Date:

इंदौर में रातभर में साढ़े 4 इंच बारिश:20 अगस्त तक ऐसी ही बारिश का अनुमान

Updated on 10-08-2022 05:54 PM

इंदौर में मंगलवार शाम से बारिश शुरू हुई जो बुधवार सुबह भी जारी है। अलग-अलग इलाकों में कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होती रही। रात में करीब 4.5 इंच बारिश दर्ज की गई है। राहगीरों को वाहन चलाने में भी काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बारिश के बाद शहर की कई सड़कें नदी बन गईं। सरस्वती नदी के डेम में जमकर पानी आने से आसपास के कई इलाकों पर पानी घरों में घुस गया। शहर के प्रजापत नगर में सहित अन्य इलाकों में कारें भी पानी के तेज बहाव के साथ बह गईं। नगर निगम के अधिकारियों ने बारिश के पानी जमा होने और तेज बहाव में फंसे हुए लोगों के लिए निगम कंट्रोल रूम का लेडलाईन नंबर 0731-2535555 पर समस्या के निराकरण की बात कही है।

स्कूलों में आज छुट्‌टी घोषित

महापौर पुष्यमित्र भार्गव कमिश्नर समेत अमले को लेकर प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहे हैं। अति वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर मनीष सिंह ने किया पहले से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है। कलेक्टर द्वारा सभी स्कूल के संचालकों को निर्देश दिए हैं कि जो स्कूल आज प्रारंभ हो चुके हैं। उनके संचालक सभी छात्र छात्राओं को सुरक्षित उनके घर तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.