Select Date:

इंदौर अब नई उड़ान भरने के लिये है तैयार : मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 03-09-2022 05:08 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर अगले 10 वर्ष में हैदराबाद और बेंगलुरू जैसे शहरों को पीछे छोड़ देगा। अब इंदौर नई उड़ान भरने के लिए तैयार हो गया है। इंदौर मेट्रो का कार्य तेज गति से हो रहा है। इस योजना का कार्य पूरा होने के बाद इसका विस्तार सांवेर से होकर उज्जैन तक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेट्रो रेल निर्माण कार्य से लवकुश चौराहे पर बनने वाले फ्लायओवर का कार्य प्रभावित नहीं होगा। मुख्यमंत्री चौहान इंदौर में 56 करोड़ 67 लाख रूपये से लवकुश चौराहे पर बनने वाले 6 लेन फ्लायओवर ब्रिज का भूमि-पूजन कर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने यातायात और जनता की जरूरत को देखते हुए बाणगंगा क्षेत्र से लवकुश चौराहा होकर अरविंदो हॉस्पिटल तक एक और फ्लायओवर ब्रिज बनाने की घोषणा भी की।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, सांसद शंकर लालवानी तथा सुकविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक सर्वरमेश मेंदोला, महेन्द्र हार्डिया, मालिनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, आईडीए अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा, पूर्व महापौर कृष्णमुरारी मोघे सहित जन-प्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।

युवाओँ को बनाएंगे रोजगार देने वाला

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि एक साल में एक लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रोजगार के अवसर बढ़ाना हमारी प्राथमिकता है। मध्यप्रदेश के युवा प्रतिभाशाली हैं। उनको रोजगार देने के लिए इंदौर में स्टार्टअप पार्क बनाया जाएगा और पूँजी निवेश की व्यवस्था की जाएगी, जिससे प्रदेश के युवा रोजगार लेने वाले नहीं बल्कि रोजगार देने वाले बनेंगे। साथ ही जो युवा अपना काम-धंधा शुरू करना चाहते हैं, उनको उद्यम क्रांति योजना में एक लाख से 50 लाख रूपये तक का बैंक लोन दिलाया जायेगा। लोन की गारंटी युवाओं के माता-पिता नहीं राज्य सरकार देगी।

इंदौर में 3 और फ्लायओवर बनेंगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि इंदौर में 3 और फ्लायओवर बनाये जाएंगे। खजराना चौराहे पर 41 करोड़ 18 लाख रूपये से और भंवरकुआ चौराहे पर 47 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से फ्लायओवर बनेगा। साथ ही फूटी कोटी चौराहे पर फ्लायओवर बनाने के लिए मिट्टी परीक्षण का कार्य प्रारम्भ कर दिया गया है।

इंदौर में होगा प्रवासी भारतीय सम्मेलन

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि 7 से 9 जनवरी 2023 तक इंदौर में प्रवासी भारतीय सम्मेलन होगा, जिसमें 77 देश से प्रवासी भारतीय आएंगे। साथ ही 10 और 11 जनवरी को इंदौर में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट होगी। देश में होने वाले जी-20 सम्मेलन का एक कार्यक्रम इंदौर में भी होगा। इन बड़े कार्यक्रमों में इंदौर को ऐसे रूप में प्रस्तुत करेंगे कि दुनिया देखती रह जायेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.