Select Date:

निमार्णाधीन स्वामी विवेकानंद स्कूल भवन निर्माण कार्य जल्द गुणवत्तापूर्ण पूरे करने के निर्देश

Updated on 09-09-2022 05:37 PM
कलेक्टर डॉक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने नगर निगम मुख्य कार्यालय के सामने निमार्णाधीन स्वामी विवेकानंद स्कूल के नवीन भवन का अवलोकन किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित लोक निर्माण विभाग के अधिकारीयों एवं ठेकेदार को निर्माण कार्य जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण पूरे करने कहा। उन्होंने दीवारों की रंगाई ,पुताई बाउंड्री वाल, मुख्य गेट की भव्यता आदि के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने वहां निमार्णाधीन विभिन्न कक्षाओं का भी अवलोकन कर अधिकारियों को निर्देशित किया।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा बुढ़ापारा स्थित डे भवन जहां वर्तमान में हरीनाथ अकादमी का स्कूल संचालित है, को स्वामी विवेकानंद स्मारक के रूप में विकसित किया जाना निर्धारित है। संचालित स्कूल भवन को नगर निगम मुख्य कार्यालय के सामने नवीन भवन का निर्माण किया जा रहा है तथा डे भवन को स्मारक के रूप में संस्कृति विभाग द्वारा विकसित किया जाना प्रस्तावित है।

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि नवीन स्कूल भवन में 28 कक्षों का निर्माण किया जा रहा है प्रत्येक कक्षा में 25 विद्यार्थियों के मान से 700 विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के आयुक्त श्री मयंक चतुवेर्दी एवं संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.