ईशान किशन ने इन 2 प्लेयर्स को माना असली मैच विनर, डक पर आउट होने वाले अभिषेक शर्मा को क्या कह दिया?
Updated on
14-04-2026 01:45 PM
हैदराबाद: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में सोमवार को यहां राजस्थान रॉयल्स को 57 रन से शिकस्त देने के बाद डेब्यू कर रहे तेज गेंदबाजों प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब हुसैन की तारीफ की। हिंगे और शाकिब ने अपने डेब्यू मैच में चार-चार विकेट झटके। ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ हिंगे ने अपने पहले ओवर में ही तीन विकेट चटकाकर आईपीएल का नया रिकॉर्ड कायम किया। उन्होंने वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल और लुहान-ड्रे प्रिटोरियस को खाता खोले बिना आउट किया।
जैसी उम्मीद थी गेंदबाजों ने वही किया- ईशान किशन
ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन की पारी से सनराइजर्स ने 6 विकेट पर 216 रन बनाए जिसके जवाब में राजस्थान रॉयल्स को 159 रन पर आउट कर दिया गया। किशन ने जीत के बाद टीम के प्रदर्शन पर संतोष जताते हुए कहा कि यह जीत टीम के लिए महत्वपूर्ण रही और खिलाड़ियों ने योजनाओं को बखूबी लागू किया।
उन्होंने मैच के बाद कहा, ‘हम इस जीत से बेहद खुश हैं। टीम ने दो अहम अंक हासिल किए और गेंदबाजों ने वही किया जिसकी हम उनसे अपेक्षा कर रहे थे। हमने उनसे कहा था कि वे खुलकर खेलें और अपनी योजनाओं को सही तरीके से लागू करें और आज उन्होंने ऐसा ही किया। इसका श्रेय सभी गेंदबाजों को जाता है।’
नए गेंदबाजों को क्यों दिया मौका?
नए गेंदबाजों को मौका देने पर उन्होंने कहा, ‘आपको यह भी देखना होता है कि युवा खिलाड़ियों में सफलता के लिए कितनी ललक है। वे पूरे सत्र हमारे गेंदबाजी कोच वरुण आरोन के साथ मेहनत कर रहे थे और अनुभवी खिलाड़ियों से लगातार बातचीत कर रहे थे। घरेलू मैदान पर उन्हें मौका देना जरूरी था और आज यह फैसला सही साबित हुआ।’
अभिषेक शर्मा का भी बचाव किया
इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पहली ही गेंद पर खाता खोले बगैर आउट हो गए, लेकिन किशन ने उनका बचाव करते हुए कहा, ‘अभिषेक जिस अंदाज में खेलते हैं उसमें कभी-कभी जल्दी आउट होना लाजमी है। हमारी जिम्मेदारी है कि पारी को गहराई तक ले जाएं ताकि वह खुलकर खेल सकें। वह अगर चल गए तो हम आसानी से बड़ा स्कोर बना सकते हैं। वह आज आउट हो गए लेकिन उम्मीद है अगले मैच में और प्रेरित होकर लौटेंगे।'
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…