Select Date:

एशिया कप से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह की चोट गंभीर

Updated on 13-08-2022 06:12 PM


एशिया कप में चोट की वजह से टीम इंडिया में शामिल नहीं किए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की चोट गंभीर है। उनका टी-20 वर्ल्ड कप तक फिट होना मुश्किल है। ऐसे में टी-20 वर्ल्ड कप में उनके खेलने को लेकर संशय है। टी-20 वर्ल्ड को शुरू होने में हालांकि, 2 महीना का समय है। इस बार टी-20 वर्ल्ड अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है। वहीं बुमराह की चोट को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI)की ओर से अभी अधिकारिक रूप से कोई कुछ नहीं कहा गया है। बुमराह को BCCI की ओर से रिहैब के लिए बेंगलुरु में स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में जाने के लिए कहा गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह को लगी चोट गंभीर है। उनके फिट होने में ज्यादा समय लग सकता है। उनकी चोट को लेकर BCCI भी नजर रखे हुए है।जसप्रीत बुमराह पहले भी चोट की वजह से क्रिकेट से दूर रह चुके हैं। 2019 में वर्ल्ड कप के बाद पीठ में चोट लगी थी। उनकी पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रेक्चर था। इसके बाद वे लंबे समय तक टीम से बाहर रहे थे। वापसी के काफी समय बाद भी वे पूरी तरह रंग में नहीं आ पाए थे। बुमराह के चोटिल होने की सबसे बड़ी वजह उनका अनोखा बॉलिंग एक्शन है। जिस तरह से वे बॉल डालते हैं, उससे उनकी पीठ पर काफी जोर पड़ता है।एशिया कप में बुमराह और हर्षल पटेल चोट की वजह से एशिया कप से बाहर हैं। ऐसे में UAE में होने वाली टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में 3 तेज गेंदबाजों भुवनेश्वर कुमार, युवा अर्शदीप सिंह और आवेश खान हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.