Select Date:

जिला स्तर पर राजनीतिक कार्यक्रमों का बहिष्कार करेंगे पत्रकार

Updated on 29-06-2022 11:53 PM
जिले की राजनीतिक पार्टियों द्वारा पत्रकारों की लगातार उपेक्षा की जा रही है। जिसका अब स्थानीय पत्रकार खुलकर विरोध कर रहे हैं। 

स्थानीय पत्रकारों ने यह निर्णय लिया है कि अब वे राजनीतिक पार्टियों की खबरों का बहिष्कार तो करेंगे ही, साथ ही साथ उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस विभिन्न आयोजनों व कार्यक्रमों का भी बहिष्कार करेंगे। पत्रकारों ने बताया  कि राजनीतिक पार्टियों की जिला इकाई की मनमानी चरम पर है, वह माथा देखकर तिलक लगाती है। 

उनके इस आचरण एवं व्यवहार को अब रायगढ़ के पत्रकार और नहीं सहेंगे, फिर चाहे वह कांग्रेस हो या भाजपा। इसी कड़ी में आज शाम 4 बजे भाजपा के प्रेस कॉन्फ्रेंस के 50 से अधिक पत्रकारों ने बहिष्कार करने की सहमति दी है। धीरे-धीरे पत्रकारों संख्या बल और बढ़ेगी और राजनीतिक पार्टियों को एहसास होगा कि चंद लोगों ने रायगढ़ प्रेस बिरादरी का ठेका नहीं ले रखा है। यदि उनसे आपके निजी संबंध है तो यह आपका निजी मामला हुआ उसे घर तक ही रखें। राजनीति और पत्रकारिता इससे अलग हैं।

            बहिष्कार करने वाले पत्रकारों में शेषचरण गुप्ता, संजय बोहिदार, मुरली बोहिदार, विनय पांडे, राजेश जैन, विवेक श्रीवास्तव, राम कुमार देवांगन, नितिन सिन्हा, सुशील पांडे, कैलाश आचार्य, नवरत्न शर्मा, बंसी निराला, महादेव परिहारी, लक्की गहलोत, हेमसागर श्रीवास, विशाल सिंह, मनीष सिंह, नरेंद्र चौबे, राजा खान, कृष्णा मिश्रा, भूपेंद्र सिंह चौहान, प्रकाश थवाईत, विकास पांडे, ठाकुर भूपेंद्र सिंह,सिमरन पंनघरे, संजय शुक्ला,राहुल अधिकारी, संजय शर्मा, संदीप, विजयंत खेडुलकर, यशवंत खेडुलकर, आमिर नसरुद्दीन, अभिषेक उपाध्याय, शमशाद अहमद, निमेश पांडे, विपिन सवानी, अविनाश गवेल, पिंटू तिवारी, संजय साहनी, प्रशांत तिवारी,सुदीप मंडल,अक्षय स्वर्णकार,श्रीपाल यादव,प्रेम अग्रवाल,रनजीत चौहान,राम नरायण व अन्य पत्रकार साथी शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 April 2026
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
 23 April 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
 23 April 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
 23 April 2026
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
 23 April 2026
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
 23 April 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
 23 April 2026
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
 23 April 2026
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…
Advt.