विराट कोहली के बैटिंग ऑर्डर पर वायरल हुआ केएल राहुल का रिएक्शन
Updated on
09-09-2022 05:53 PM
रन मशीन विराट कोहली ने गुरुवार को अफगानिस्तान के खिलाफ अपने शतक के सूखे
को खत्म करते हुए 122 रनों की नाबाद पारी खेल टीम इंडिया को धमाकेदार जीत
दिलाई। रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में कोहली को लंबे समय बात ओपनिंग करने
का मौका मिला और किंग कोहली ने इस मौके को दोनों हाथों से लपका। टी20
इंटरनेशनल में अपना पहला शतक जड़ते हुए कोहली ने भारत को 101 रनों से
धमाकेदार जीत दिलाई। मैच के बाद जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान केएल राहुल
से कोहली के बैटिंग ऑर्डर पर सवाल किया गया तो राहुल ने हंसते हुए जवाब
दिया कि तो मैं खुद बैठ जाऊं क्या फिर?
दरअसल, एक पत्रकार ने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस
में केएल राहुल से पूछा कि वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली की इस इनिंग को
देखें, हमने उन्हें आईपीएल में भी दिखा है, ओपनिंग करते हुए वह 5 शतक लगा
चुके हैं, आज भी बतौर ओपनर उनका शतक आया है। तो बतौर उप कप्तान जब टीम
मैनेजमेंट में बात होगी तो यह सोचा जाएगा कि वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया
और साउथ अफ्रीका सीरीज में कोहली बतौर ओपनर ट्राई किया जाए। कोहली ने
पिछले साल कहा था कि वह ओपनिंग करना चाहते हैं?राहुल ने पत्रकार के इस सवाल का जवाब हंसते हुए दिया और कहा कि तो मैं खुद
बैठ जाऊं क्या फिर? राहुल ने इसी के साथ यह भी साफ कर दिया कि कोहली आगामी
सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप में नंबर तीन पर ही बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे।राहुल ने आगे कहा 'विराट का रन बनाना हमारे लिए बहुत बड़ा बोनस है। उसे आज
अपनी बल्लेबाजी से खुश होना चाहिए।
वह पिछली 2-3 सीरीज से अपने खेल पर काम
कर रहा है और यह खूबसूरती से सामने आया है। अगर आप इस तरह 2-3 पारियां
खेलते हैं , आपको आत्मविश्वास मिलता है। खुशी है कि वह इस तरह से खेल सका।
ऐसा नहीं है कि वह केवल तभी शतक लगा सकता है जब वह ओपनिंग कर रहा हो। अगर
वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता है तो वह भी शतक बना सकता है और यह उस
भूमिका के बारे में है जो टीम उससे चाहती है। आज उन्होंने अपनी भूमिका
खूबसूरती से निभाई। वह अगली सीरीज में अपनी अगली भूमिका अच्छे प्रदर्शन के
साथ निभाएंगे, इस बारे में कोई प्रश्न चिह्न नहीं है।'
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…