Select Date:

कृष्णा अभिषेक हुए कपिल शर्मा शो से अलग

Updated on 24-08-2022 07:08 PM

कपिल शर्मा शो का नया सीजन आ रहा है पर अब इस शो में सपना के रोल में नजर आने वाले कृष्णा अभिषेक ने इस शो को छोड़ दिया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एग्रीमेंट इश्यू की वजह से शो को छोड़ दिया है। इस शो की शुरुआत 2016 से हुई थी। तभी से कृष्णा के अलावा उपासना सिंह, अली असगर, सुनील ग्रोवर और सुगंधा मिश्रा जैसे काॅमेडियन, इस शो का लंबे समय तक हिस्सा रहे पर कुछ वजहों से उन्होंने इस शो को छोड़ दिया।

सुनील ग्रोवर

कपिल और सुनील के बीच फ्लाइट में हुई लड़ाई असल में पहले चंदन के साथ शुरू हुई थी। दरअसल टीम के लागों ने कपिल के बिना ही डिनर शुरू कर दिया था। तभी नशे की हालत में कपिल वहां पहुंच कर लोगों पर गुस्सा करने लगे कि उनके बिना कैसे सब लोग खाना खा रहे हैं। इसी बीच कपिल ने चंदन को गालियां देनी शुरू कर दी थी। इसी बीच सुनील कपिल को रोकने की कोशिश कर रहे थे लेकिन मामला बद से बदतर होता चला गया।

 कपिल ने सुनील को झड़प के दौरान थप्पड़ मार दिया और उन पर चप्पल भी फेंक दी थी। इस हादसे के बाद ही सुनील ने शो को छोड़ दिया था। हालांकि बाद में चंदन ने कपिल के साथ सुलह कर ली और वो शो में चंदू चाय वाला के रोल में नजर आते हैं।

उपासना सिंह

उपासना सिंह इस शो के दूसरे सीजन में बुआ के रोल में नजर आई थीं। एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि मैंने कपिल के साथ कुछ एपिसोड किए हैं लेकिन मुझे एहसास हुआ कि मैं इस शो से सैटिस्फाइड नहीं थी। मैं इस शो में कुछ टाइम के लिए आती थी इसलिए मुझे मेरा ये काम पसंद नहीं आता था। उन्होंने ये भी बताया था कि वो और कपिल अभी भी बहुत अच्छे दोस्त है। साथ ही ये भी कहा था कि उन्होंने पैसे की वजह से शो को नहीं छोड़ा था क्योंकि शो बहुत हिट था और कपिल फीस भी अच्छी दे रहे थे।

अली असगर

अली असगर शो में दादी समेत कई किरदार में नजर आते थे लेकिन वो 2017 से इस शो हिस्सा नही हैं।  उन्होंने शो को क्रिएटिव डिफरेन्सेज की वजह से छोड़ दिया था। उन्होंने बताया था कि उनके रोल में कुछ नया नहीं जोड़ा जा रहा था। उन्हें लग रहा था कि काम रुक सा गया था और उसमें सुधार करने की जरुरत थी।

सुगंधा मिश्रा

सुगंधा मिश्रा अनोखे हेयर स्टाइल के साथ एक टीचर के रोल में शो में नजर आती थीं। सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद वो भी कुछ दिन बाद से ही शो का हिस्सा नहीं थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुनील ग्रोवर के जाने के बाद शो के फाॅर्मेट में कई बदलाव हुए और उन्हें दोबारा नहीं बुलाया गया।

नवजोत सिंह सिद्धू

नवजोत सिंह सिद्धू शो में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आते थे। पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान पर सिद्धू ने कमेंट किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर लोग कपिल शर्मा शो और सिद्धू को बायकॉट करने की मांग कर रहे थे। इसी वजह से उन्हें शो से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले ली, जो अभी भी इस शो का हिस्सा हैं।

भारती सिंह

भारती सिंह ने शो में कई रोल प्ले किए हैं पर वो काफी समय से इस शो में नजर नहीं आ रही हैं। हाल ही में मां बनने के बाद उन्हें पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ रियलिटी शो को होस्ट करते देखा गया था। इसके अलावा उन्होंने अपना डिजिटल गेम शो भी लाॅन्च किया है और अपने चैनल पर वो व्लाॅग बनाते रहती हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.