Select Date:

स्थानीय पत्रकार मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के कवरेज का करेंगे बहिष्कार

Updated on 07-07-2022 06:00 PM
जिले में स्थानीय पत्रकारों की राजनीतिक पार्टियों द्वारा उपेक्षा का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। बीते 15 दिनों से राजनीतिक पार्टियों के कार्यक्रम और प्रेस कॉन्फ्रेंस का बहिष्कार करने वाले स्थानीय पत्रकारों ने आज एक बड़ा फैसला लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिले के प्रस्तावित दौरे की मीडिया कवरेज का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। विदित हो कि मुख्यमंत्री का जिले में आगामी 2 दिन में धरमजयगढ़ के क्षेत्र का दौरा है। जिसके बारे में फिलहाल कम लोगों को ही जानकारी है और 15 जुलाई के बाद जिला मुख्यालय में दौरा है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करने के पीछे पत्रकारों ने एक स्वर में कहा कि सत्तारूढ़ कांग्रेस ने बीते 3 सालों में स्थानीय पत्रकारों की लगातार उपेक्षा की है। यहाँ भी माथा देखकर पार्टी के आला नेता तिलक लगाते है इसी व्यवस्था का स्थानीय पत्रकार विरोध कर रहे हैं ताकि मुख्यमंत्री के कानों तक यह बात पहुंचे और वह इस पर संज्ञान लें। पत्रकारों ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी गुपचुप तरीके से आयोजन कर लेती है चुनिंदा लोगों को बुलाकर उम्मीद करती है कि सभी उनके साथ हैं।
यही स्तिथि विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी के साथ भी है। पार्टी के रवैये से स्थानीय पत्रकार नाराज हैं। उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस का बीते दिनों बहिष्कार करने के बाद आज भी 50 से अधिक पत्रकारों ने उनके प्रेस कॉन्फ्रेंस के बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। 

मजे की बात यह है कि दोनों पार्टियां किसी भी अनअपेक्षित सवाल से बचने के लिये अपने खास को लाइन अप करती है और बाकी बची जगह उनके कार्यकर्ता भीड़ का छ्द्म  एहसास करा देते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.