इस कार्यक्रम की सबसे खास बात भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल का एक साथ मंच साझा करना है। लंबे समय बाद इन दोनों प्रभावशाली नेताओं की मौजूदगी को प्रदेश की राजनीति में नए समीकरणों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।
आयोजन में मुख्यमंत्री मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस सामाजिक आयोजन को राजनीतिक दृष्टि से भी अहम माना जा रहा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर सत्ता से जुड़ा हुआ नजर आ रहा है।
आयोजकों के मुताबिक, यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के राजनीतिक और सामाजिक अधिकारों की आवाज भी है। प्रदेश भर से लाखों लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे कार्यक्रम का प्रभाव और भी व्यापक हो सकता है।