Select Date:

कृष्ण सर्किट बनाने के लिए दूसरे राज्यों के साथ एमओयू करेगी मप्र सरकार, खुलेंगे रोजगार के द्वार

Updated on 09-03-2026 03:30 PM

भोपाल। कृष्ण पाथेय बनाने में जुटी मध्य प्रदेश सरकार अब कृष्ण सर्किट बनाने की दिशा में काम कर रही है। इसके लिए विभिन्न राज्यों के बीच अनुबंध करने की तैयारी है। कुछ राज्यों के बीच सहमति भी बन चुकी है। राज्य एक-दूसरे को किन विषयों पर सहयोग करेंगे, यह एमओयू में निर्धारित होगा। सर्किट बनने से न सिर्फ सुविधाओं का विस्तार होगा, बल्कि पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटकों के साथ स्थानीय लोगों को भी फायदा होगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा कि गत वर्ष अक्टूबर में भोपाल में आयोजित मप्र ट्रैवल मार्ट में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि आए थे, जिसमें सभी ने बुद्ध सर्किट की तरह कृष्ण सर्किट बनाने पर सहयोग करने की बात कही थी।

यह काम एक-दूसरे के सहयोग से ही संभव है। क्योंकि भगवान कृष्ण जुड़े विभिन्न स्थलों को जोड़ने वाली सड़क बनानी है तो संबंधित राज्यों का सहयोग जरूरी है। सड़क यातायात, रेल और एयर कनेक्टिविटी में भी एक-दूसरे का सहयोग मिलेगा। सांस्कृतिक आयोजन भी मिलकर कर सकते हैं।

विभिन्न राज्यों में यात्रा निकालने जा रहा है श्रीकृष्ण पाथेय न्यास

भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को लोगों से परिचित कराने के लिए श्रीकृष्ण पाथेय न्यास विभिन्न राज्यों में यात्रा निकालने जा रहा है। इसकी शुरुआत गुवाहाटी से होगी। यात्रा मणिपुर, कोलकाता, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, हरियाणा, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध प्रदेश, केरल और कर्नाटक से निकलेगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का ड्रीम मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट शुरूआती चरण में उत्साह जनक नहीं रहा। पटरी पर पहली बार दौड़ने के महज तीन महीनों में ही यह लगभग…
 12 March 2026
भोपाल, मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने जल संसाधन विभाग की टेंडर प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बुधवार को मीडिया से चर्चा में पटवारी ने कहा कि यह…
 12 March 2026
भोपाल, प्रसूता महिलाओं को मिलने वाली सरकारी योजनाओं के भुगतान में देरी स्वास्थ्य कर्मचारियों को महंगी पड़ गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) मध्यप्रदेश ने जननी सुरक्षा योजना और मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा…
 12 March 2026
भोपाल, आयुष्मान योजना में निजी अस्पतालों के लिए NABH फाइनल लेवल सर्टिफिकेट अनिवार्य किए जाने के फैसले के बाद नया विवाद सामने आया है। नर्सिंग होम एसोसिएशन का दावा है कि…
 12 March 2026
भोपाल, विवाह के बाद वैवाहिक संबंधों में आने वाली कड़वाहट को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग प्री मैरिटल कार्यक्रम शुरू कर रहा है। तेरे मेरे सपने नाम से शुरू…
 12 March 2026
भोपाल, देश में गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर की बढ़ती रफ्तार ने केंद्र और राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। राज्यसभा में सांसद राजिंदर गुप्ता के सवाल पर स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा…
 12 March 2026
भोपाल, चौथा समयमान वेतनमान, स्थायीकर्मियों को सातवां वेतनमान नहीं दिए जाने और कर्मचारियों के लिए कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू नहीं होने के विरोध में मंत्रालय के अधिकारी-कर्मचारी आंदोलन की तैयारी…
 12 March 2026
भोपाल, प्रयागराज महाकुंभ 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हुई मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा भोंसले ने केरल में अपने बॉयफ्रेंड…
 12 March 2026
भोपाल, भोपाल के एमपी नगर स्थित ज्योति टॉकीज चौराहे के पास धंसी सड़क को सुधारने का काम शुरू हो गया है। पहले दिन बुधवार को ठेकेदार ने नाले का पानी बंद…
Advt.