Select Date:

मामा शिवराज ने सुनाई आज़ादी की कहानियाँ

Updated on 02-09-2022 09:26 PM
इंदौर । MNC 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर के अभय प्रशाल में "तेरा वैभव अमर रहे माँ" कार्यक्रम में अलग ही अन्दाज़ में नज़र आए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चेप्टर का शुभारंभ कर शालेय छात्र-छात्राओं के साथ खुला संवाद कर कुछ जानी-अंजानी आजादी की कहानियाँ बच्चों को सुनाई। मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ बच्चों की केमिस्ट्री यादगार बन गई। अपने बीस मिनट के बच्चों से वार्तालाप के दौरान मुख्यमंत्री देश-भक्ति के रंगों में सभी को भिगोया। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री चौहान ने सभी बच्चों को पर्यावरण की रक्षा, सबका सम्मान और विश्व-कल्याण का संकल्प भी दिलाया।
उन्होंने ने कहा कि वासुधैव कुटुंबकम सदैव ही भारत का ध्येय रहा है। हमारे देश ने इस भाव को अपने अंदर समाहित किया - "सब सुखी रहें, सब निरोगी रहें और सब का कल्याण हो।" उन्होंने कहा कि 5 हजार साल से पुराने हमारे देश का ज्ञात इतिहास रहा है। जब तथाकथित विकसित देशों में सभ्यता का सूर्य उदय भी नहीं हुआ था, तब भारत में वेदों की ऋचाएँ गढ़ ली गई थी। उन्होंने कहा कि देश-भक्ति के भाव के साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जब परतंत्रता की बेड़ियों ने भारत को जकड़ा तब हमारे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह एवं उधम सिंह द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान और स्वतंत्रता की लड़ाई का वृतांत सुनाया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के संकल्प के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव इन्हीं क्रांतिकारियों के स्मरण में मनाया जा रहा है। 

पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री  चौहान ने संस्थान द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रकाशित 75 महापुरूष की जीवन गाथा पर केन्द्रित पुस्तक का विमोचन किया। इस दौरान 75 स्कूली बच्चे क्रांतिकारी और महापुरूषों की वेशभूषा में मंच पर आये। मुख्यमंत्री सहित सभी नागरिकों ने इन बच्चों का अभिवादन किया। छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई।
यह रहे मौजूद
जल संसाधन मंत्री  तुलसीराम सिलावट, सांसद  शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, राज्य-सभा सदस्य कविता पाटीदार, विधायक महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़,  रमेश मेंदोला सहित अन्य जन-प्रतिनिधि, सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चेप्टर के चेयरमेन श्री विनोद अग्रवाल एवं संयोजक सहित बड़ी संख्या में नागरिक एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रही।

जन्म-दिन पर एक पौधा 
लगाने का लें संकल्प
मुख्यमंत्री  चौहान ने कहा कि विश्व के सभी जीव-जंतुओं में एक ही चेतना है। हमें सिर्फ मनुष्य ही नहीं बल्कि प्रकृति और यहाँ रहने वाले पशु-पक्षियों की भी रक्षा करनी है। उनके प्रति प्रेम का भाव उत्पन्न करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे रोज पौधे रोप कर अपने दिन की शुरुआत करते हैं। उन्होंने छात्रों को संकल्प दिलाया कि वे सभी अपने जन्म-दिन पर एक पौधा अवश्य लगाएँ और प्रकृति के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि विश्व-कल्याण के लिए जिए, पर्यावरण का संरक्षण करें और अगर जरूरत पड़े तो देश के लिए अपना सर्वस्व भी न्यौछावर कर दें। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.