Select Date:

मायावती के भतीजे आकाश बोले-अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा : पद छिनने के बाद पहली प्रतिक्रिया

Updated on 09-05-2024 01:14 PM

बसपा सुप्रीमो मायावती के भतीजे आकाश आनंद को पद से हटाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया आई। उन्होंने X पर लिखा- बहनजी आपका देश सिर माथे पर। आपके संघर्षों की वजह से हमारे समाज को एक राजनीतिक ताकत मिली है। अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।

मायावती ने तीसरे फेज की वोटिंग के बाद मंगलवार रात 9.30 बजे आकाश से पार्टी की सभी जिम्मेदारियां छीन लीं। बसपा सुप्रीमो ने उन्हें उत्तराधिकारी के साथ ही पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया।

उन्होंने X पर लिखा था- आकाश अभी मैच्योर नहीं हैं, इसलिए जब तक वह मैच्योर नहीं होते हैं, उनको दोनों जिम्मेदारियों से हटाया जाता है।

अखिलेश बोले-बसपा के हाथ से बाजी निकली चुकी; मायावती का जवाब
आकाश को हटाए जाने के बाद अखिलेश यादव ने मायावती पर तंज कसा। बुधवार को उन्होंने लिखा-चुनाव में बसपा के हाथ से बाजी निकल चुकी है। एक भी सीट आती हुई नहीं दिख रही है। अपना वोट सपा को दें या जहां इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी हो वहां डालकर संविधान और आरक्षण विरोधी भाजपा को हराएं।

अखिलेश की इस पोस्ट पर मायावती ने जवाब देते हुए X पर लिखा- सपा का चाल, चरित्र और चेहरा हमेशा की तरह आज भी जबरदस्त दलित, अति-पिछड़ा, आरक्षण विरोधी है। सपा के कार्यकाल में उनके नाम पर बने पार्कों विश्वविद्यालयों से नाम हटाया गया। जो इनकी मानसिकता को उजागर करता है।

5 महीने पहले घोषित किया था उत्तराधिकारी
10 दिसंबर 2023 को बसपा ने UP-उत्तराखंड के नेताओं की बैठक बुलाई थी। बैठक में मायावती ने अपने सबसे छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद को उत्तराधिकारी घोषित किया था। पार्टी की विरासत और राजनीति को आगे बढ़ाने के लिए अपने भतीजे पर विश्वास जताया। डेढ़ घंटे मीटिंग चली थी।

उत्तराधिकारी घोषित होने के 6 साल पहले यानी 2017 में आकाश आनंद सहारनपुर की जनसभा में मायावती के साथ दिखे थे। इसके बाद वह लगातार पार्टी का काम कर रहे थे। 2019 में उन्हें नेशनल कोऑर्डिनेटर बनाया गया। यह फैसला तब लिया गया जब सपा और बसपा का गठबंधन लोकसभा चुनाव के बाद टूटा।

2022 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में पहली बार आकाश आनंद का नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में आया था। आकाश ने लंदन से मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (MBA) की पढ़ाई की है। आकाश की शादी बसपा के पूर्व राज्यसभा सदस्य अशोक सिद्धार्थ की बेटी डॉ. प्रज्ञा से हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 May 2024
दिल्ली शराब नीति में ED की राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल की गई 8वीं सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर सोमवार (20 मई) को सुनवाई होगी। इस चार्जशीट में ED ने अरविंद केजरीवाल…
 20 May 2024
अमेजन फाउंडर जेफ बेजोस की स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन ने रविवार (19 मई) को 6 लोगों को न्यू शेपर्ड रॉकेट से स्पेस भेजा है। इनमें आंध्र प्रदेश के गोपी थोटाकुरा…
 20 May 2024
सुप्रीम कोर्ट में कल 3 नए आपराधिक कानूनों को लेकर सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट की वैकेशन बेंच में जस्टिस बेला एम त्रिवेदी और जस्टिस पंकज मिथल मामले की सुनवाई कर…
 20 May 2024
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पहले हमें (भाजपा को) राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की जरूरत थी, लेकिन आज भाजपा सक्षम है। आज पार्टी अपने आप को…
 20 May 2024
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) की एक रिसर्च में सामने आया कि कोवैक्सिन के भी साइड इफेक्ट्स हैं। इसमें ICMR का हवाला दिया गया। अब भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने…
 20 May 2024
लोकसभा चुनाव के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री मोदी सोमवार (20 मई) को ओडिशा के दौरे पर हैं। उन्होंने ढेंकनाल और कटक में जनसभाएं कीं। PM ने कटक में कहा- ओडिशा…
 18 May 2024
सुप्रीम कोर्ट ने एक दुर्लभ आदेश के तहत मणिपुर सरकार से कहा है कि UPSC की तैयारी कर रहे छात्रों को रोजाना के हिसाब से 3000 रुपए दें, ताकि वे…
 18 May 2024
उत्तराखंड सरकार ने अपने उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें पतंजलि आयुर्वेद और दिव्य फार्मेसी के 14 प्रोडक्ट का लाइसेंस रद्द किया गया था। शुक्रवार (17 मई) को…
 18 May 2024
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक्टर गुरुचरण सिंह तीन हफ्ते के बाद शुक्रवार को अपने घर लौट आए हैं। वे 22 अप्रैल से लापता थे। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, गुरुचरण…
Advt.