Select Date:

मंत्री देवड़ा ने तलवार, भाला लेकर दिखाया करतब

Updated on 30-08-2022 01:46 AM

मल्हारगढ़। MNC
बाबा रामदेव का जन्मोत्सव मनाया गया।  बाबा रामदेव मंदिर पर सुबह से भक्तों की भीड़ लगी रही। भक्तों नेबाबा रामदेव के दर्शन किये व मेले का आनंद लिया।दोपहर में मंदिर से बैंड बाजों के साथ व अखाड़ों के साथ शोभायात्रा नगर में निकली। शोभायात्रा में देवराचौक में अखाड़ों के कलाकारों का करतब देख वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा भी स्वयं को रोक नहीं पाए । वे मंच से नीचे उतरे और तलवार व भाला लेकर अखाड़े में करतब दिखाने लगे। वित्त मंत्री श्री देवड़ा ने अखाड़े में मंझे हुए खिलाड़ी की तरह तलवार घुमाई।

समारोह में देवड़ा ने कहा कि रुणिजा के बाद यह भारत में दूसरा बाबा रामदेवजी का स्थान है। इस मेले को और बड़े रूप में मनाएंगे। समारोह को समाजसेवी तहसील संघ चालक ओमप्रकाश बटवाल ने भी सम्बोधित किया।

इस अवसर पर कन्हैयालाल पाटीदार, मंडल भाजपा अध्यक्ष जीतू जाट, भाजपा नेता राजेश दीक्षित ,मानसिंह माच्छोपुरिया मंचासीन थे। नप अध्यक्ष शर्मिला कछावा, नप उपाध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति, मेला समिति अध्यक्ष अशोक विजयवर्गीय ने अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने महाकालेश्वर दशपुर व्यायामशाला के कलाकारों का साफा बांधकर रामदेवजी की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया बजरंग अखाड़ा के उस्ताद रामेश्वर गवरी व महेश बैरागी का सम्मान किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के रिक्त पदों पर भर्ती की कवायद तेज हो रही है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) अब कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर्स (सीएचओ)…
 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
Advt.