Select Date:

म.प्र: इंदौर में 300 से ऊपर पहुंचे एक्टिव केस, जबलपुर में कोरोना संक्रमण दर 5 प्रतिशत के पार

Updated on 05-07-2022 07:57 PM

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का दायरा लगातार फैलता जा रहा है। इसके चलते इंदौर में चार महीने बाद एक फिर कोरोना के एक्टिव प्रकरणों की संख्या 300 से ऊपर पहुंच गई है। वहीं, जबलपुर में भी कोरोना की संक्रमण दर पांच फीसदी से ऊपर निकल गई है। स्वास्थ्य विभाग के तमाम दावों के बावजूद सैंपलिंग नहीं बढ़ाई जा सकी है, जिससे संक्रमण की सही रफ्तार का आंकलन नहीं हो पा रहा है।

इंदौर: फिर सिर उठाने लगा कोरोना

चार महीने बाद शहर में कोरोना के उपचाररत मरीजों की संख्या 300 पार हो गई है। इसके पहले अंतिम बार 26 फरवरी 2022 को शहर में उपचाररत मरीजों की संख्या 300 से ऊपर थी। उस दिन इंदौर में 338 कोरोना संक्रमित उपचाररत थे। इसके बाद कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा, लेकिन 4 जुलाई को पहली बार उपचाररत मरीजों का आंकड़ा 300 पार हुआ। हालांकि राहत की बात यह है कि ज्यादातर कोरोना संक्रमितों में कोरोना के कोई लक्षण ही नहीं हैं। कुछ मरीज ऐसे हैं जिन्होंने सर्दी-जुकाम के बाद जांच करवाई और पता चला कि वे कोरोना संक्रमित हैं। सोमवार को इंदौर में 265 सैंपलों की जांच की गई थी, जिसमें कोरोना के 56 नए मरीज मिले हैं। इस हिसाब से संक्रमण की दर 21 प्रतिशत से ऊपर रही। स्वास्थ्य विभाग के दावों के बावजूद जिले में सैंपलिंग की संख्या नहीं बढ़ पा रही है। 13 जून को सीएमएचओ डा. बीएस सैत्या ने दावा किया था कि जिले में रोजाना दो हजार सैंपल एकत्रित किए जाएंगे लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है।

जबलपुर: 5.20 प्रतिशत हुई संक्रमण की दर

हालांकि शहर में कोरोना टेस्टिंग काफी कम मात्रा में की जा रही है, इसके बावजूद कोरोना वायरस की संक्रमण दर पांच प्रतिशत के पार हो गई है। प्रशासन द्वारा सोमवार को जारी 173 सैंपल की रिपोर्ट में 5.20 प्रतिशत संक्रमण दर से कोरोना के नौ मरीज सामने आए, जिसके बाद कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हो गई। इस दौरान कोरोना संक्रमण को मात देने वाले एक व्यक्ति को आइसोलेशन से छुट्टी दी गई। कोरोना के ज्यादातर मरीज होम आइसोलेशन में उपचार करवा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.