Select Date:

विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करना है मेरा लक्ष्य : सुशीला

Updated on 01-07-2022 07:52 PM

एम्सटेलवीन भारतीय महिला हॉकी टीम की अनुभवी मिडफील्डर सुशीला चानू चोटिल होने के कारण 2018 एफआईएच हॉकी विश्व कप में नहीं खेल पायीं थी। अब सुशीला का लक्ष्य तीन जुलाई से शुरु हो रहे विश्व कप सत्र में अच्छा प्रदर्शन करना है।

नीदरलैंड में वह पहली बार विश्व कप खेलने जा रही हैं। इस मिडफील्डर ने कहा कि मैं चोट के कारण लंदन में हुए विश्व कप ओर उसके बाद एशियाई खेलों में भी नहीं खेल पाई थी। इसके बाद मुझे फॉर्म को लेकर संघर्ष भी करना पड़ा हालांकि मैंने टीम में वापसी करते हुए अपनी जगह बनायी है। विश्व कप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत तीन जुलाई को इंग्लैंड के खिलाफ करेगी।


सुशीला ने कहा कि टीम की मेरी कई साथी दूसरी बार विश्व कप में खेल रही हैं लेकिन मेरा यह पहला विश्व कप है। यह मेरे लिए एक भावुका क्षण है और मुझे निश्चित तौर पर भारोसा है कि यह हमारे लिए यादगार होगा।
गौरतलब है कि सुशीला एफआईएच ओलंपिक क्वालीफायर और भुवनेश्वर में एफआईएच सीरीज फाइनल्स में जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम में शामिल रहीं थीं। सुशीला ने टोक्यो ओलंपिक में भी अच्छा प्रदर्शन किया था।


सुशीला ने कहा कि पिछले सप्ताह रोटरडम में हमारे प्रो लीग मुकाबलों के तुरंत बाद हम एम्सटेलवीन पहुंचे। हमें टीम होटल में सहज होने का पर्याप्त समय मिला और हम विश्व कप आयोजन स्थल पर भी ट्रेनिंग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर सभी अपना सौ फीसदी देने को लेकर उत्साहित हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.