Select Date:

हमारी कहानी जनसंख्या के मुद्दे पर बेस्ड है

Updated on 13-08-2022 10:30 PM

अन्नू कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘हम दो हमारे बारह’ अनाउंस हुई है। इसमें वो एक ऐसे मुस्लिम शख्स की भूमिका निभा रहें हैं, जिनके बारह बच्चे हैं। फिल्म के डायरेक्टर कमल चंद्रा हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि फिल्म में जनसंख्या का मुद्दा है, मगर यह मुस्लिमों को टारगेट नहीं करती।

 बातचीत में कमल बताते हैं, ‘इसकी कहानी राजन अग्रवाल की है। राजन बरसों से अनीस बज्मी के साथ जुड़े रहें हैं। उन्होंने इसका आयडिया हमारे प्रोड्यूसर्स के साथ शेयर किया, तो वह सबको बेहद पसंद आई। फिल्म में जनसंख्या वृद्धि के साइड इफेक्ट्स पर कहानी गढ़ी गई है। हमारे निर्माताओं को भी लगा कि यह रिलेवेंट मुद्दा है। हमारी फिल्म सिर्फ पॉपुलेशन एक्सप्लोजन पर बेस्ड नहीं है।’

राशिद खान हमारी फिल्म का म्यूजिक दे रहे हैं
फिल्म का टॉपिक बेहद जरूरी मुद्दा है। तभी अन्नू कपूर से लेकर मनोज जोशी, अश्विनी कालसेकर और बाकी कलाकार एक बार में राजी हो गए। कमल बताते हैं, ‘हमें यह टाइटल भी आसानी से मिल गया था। हम नए साल जनवरी में शूट पर जा रहें हैं। हम ओल्ड लखनऊ या पुराने भोपाल में शूट करेंगे। राशिद खान हमारी फिल्म का म्यूजिक दे रहे हैं। इससे पहले उनहोंने ‘शादी में जरूर आना’ और ‘नौटंकी साला’ में म्यूजिक दिया है। इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी वही हैं, जिन्होंने ‘बूंदी रायता’ बनाई थी।’

हमने किसी की भावनाओं का मजाक नहीं उड़ाया है
कमल जोर देकर बताते हैं कि हम किसी धर्म को टारगेट नहीं कर रहे। अगर हमने मुस्लिमों की बजाय हिंदू, सिख या इसाई धर्म से जुड़े लोगों को पोस्टर पर रखते तो लोग कहते कि हम तो उस धर्म के विरोधी हैं। हम किसी धर्म के विरोधी नहीं हैं। हम अपनी फिल्म से एक कहानी बयान कर रहें हैं, जो सोशल मैसेज देगी। हमने किसी की भावनाओं का मजाक नहीं उड़ाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.