Select Date:

बाहरी व्यक्तियों को आज छोड़ना होगा निर्वाचन क्षेत्र

Updated on 05-07-2022 08:16 PM

नगरीय निकाय चुनाव के प्रथम चरण के लिए 6 जुलाई को मतदान होना है। मतदान की पूर्व संध्या से मतदान तक ऐसे व्यक्तियों को निर्वाचन क्षेत्र छोड़ना होगा, जो वहां के मतदाता नहीं है। राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को इस संबंध में कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

चुनाव आयोग के सचिव राकेश सिंह ने बताया कि मतदान से एक दिन पहले ऐसे सभी व्यक्तियों को निर्वाचन क्षेत्र से बाहर निकाला जाएगा, जो वहां के मतदाता नहीं हैं। इसमें दूध-सब्जी या अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री लाने को छूट दी जा सकती है। शांतिपूर्ण मतदान व्यवस्था बनाए रखने के लिए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षकों को सभी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

सिर्फ दो वाहनों का उपयोग कर सकेंगे प्रत्याशी

मतदान के दिन प्रत्येक प्रत्याशी अपने लिए एक और निर्वाचन अभिकर्ता के लिए एक वाहन का उपयोग कर सकेंगे। ऐसे वाहनों की अनुमति के लिए सूची मतदान से दो दिन पहले रिटर्निंग आफिसर को देकर अनुमति पत्र प्राप्त करने होंगे। मतदाताओं को मतदान केंद्र लाने के लिए इन वाहनों का उपयोग नहीं किया जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
भोपाल, कलियासोत नदी के प्रतिबंधित 33 मीटर दायरे में 40 बिल्डरों द्वारा कॉलोनियां विकसित करने का मामला नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) में सामने आया है। इनमें से सिर्फ 7 निजी भूस्वामियों…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के रायसेन रोड पर मंगलवार रात 9 बजे उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब हिंदू संगठनों ने कथित तौर पर असलम चमड़े से जुड़े ट्रकों को रोककर…
 29 April 2026
भोपाल, परवलिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास मंगलवार दोपहर दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय युवराज और 15 वर्षीय मालती की खदान में डूबने से मौत हो गई। दोनों रिश्ते…
 29 April 2026
भोपाल, भोपाल के जेके रोड स्थित फीनिक्स एचपीसीएल गैस एजेंसी का लाइसेंस अनियमितताओं के चलते सस्पेंड कर दिया गया है। इस एजेंसी से जुड़े करीब 18 हजार उपभोक्ताओं को अब आसपास…
 29 April 2026
भोपाल, प्रदेशभर के अतिथि शिक्षक एक बार फिर अपने अधिकारों को लेकर सड़क पर उतरने की तैयारी में हैं। स्कूल अतिथि शिक्षक संयुक्त मोर्चा के बैनर तले आज बुधवार को भोपाल…
 29 April 2026
भोपाल। नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक भले ही लोकसभा में गिर गया, पर देशभर में महिला सशक्तीकरण की दिशा में ठोस प्रयास शुरू हो गए हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश…
 29 April 2026
भोपाल। राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गेहूंखेड़ा इलाके से आपसी रंजिश के चलते एक युवक ने घर के बाहर खड़ी कार में सरेराह आग लगा दी। इस पूरी घटना का…
 29 April 2026
भोपाल। स्वतंत्रता संग्राम के नायक रहे राजा हिरदेशाह का व्यक्तित्व और कृतित्व पुस्तकों में पढ़ाया जाएग। उनके संघर्ष पर शोध होगा। इसके साथ ही उनके जन्मस्थल हीरापुर (नरसिंहपुर जिला) को तीर्थ…
 29 April 2026
भोपाल। प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में नर्सिंग ऑफिसर और ट्यूटर के 2317 पदों पर भर्ती होगी। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने मंगलवार को मंत्रालय में समीक्षा के बैठक के दौरान विभाग…
Advt.