PAK vs AFG: नसीम शाह के वो दो SIX जिसने अफगानिस्तान के साथ तोड़ा करोड़ों भारतीयों का दिल
Updated on
08-09-2022 06:11 PM
बुधवार रात पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच खेला गया एशिया कप 2022 सुपर 4
का चौथा मुकाबला जितना इन दोनों टीमों के लिए महत्वपूर्ण था उतना ही जरूरी
यह मैच भारत के नजरिए से भी था। अगर इस मैच में अफगानिस्तान की टीम बड़ा
उलटफेर कर पाकिस्तान को मात देती तो भारत के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें
जिंदा रहती। दरअसल, रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम इंडिया सुपर 4 के पहले
दो मुकाबले हारकर लगभग एशिया कप 2022 के फाइनल की दौड़ से बाहर हो गई थी।
टीम इंडिया अब सिर्फ दूसरी टीमों के प्रदर्शन पर ही निर्भर थी, मगर
अफगानिस्तान की इस हार या फिर यह कहें कि नसीम शाह के उन दो छक्कों ने भारत
की यह उम्मीद भी खत्म कर दी।
नसीम शाह ने तोड़ा करोड़ों भारतीय फैंस का दिल
अंतिम दो ओवर में पाकिस्तान को 21 रनों की दरकार थी और टीम 8 विकेट खो बैठी
थी। क्रीज पर आसिफ अली के रूप में एकमात्र उम्मीद जिंदा थी। मगर आसिफ भी
19वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गए। उस समय ऐसा लगने
लगा कि अफगानिस्तान बड़ा उलटफेर कर देगी, मगर अंतिम ओवर की पहली दो गेंदों
पर दो छक्के लगाकर नसीम शाह ने पाकिस्तान को 1 विकेट से जीत दिलाई। फजलहक
फारूकी पहली गेंद यॉर्कर डालने के प्रयास में फुलटॉस डाल बैठे और नसीम ने
सामने की ओर छक्का लगाकर अफगानिस्तानी खिलाड़ियों के साथ भारतीय फैंस की
धड़कने तेज कर दी। इसके बाद मोहम्मद नबी ने फील्डिंग में कुछ बदलाव किए,
मगर अगली गेंद पर यॉर्कर डालने के प्रयास में फारूकी फुलटॉस डाल बैठे और
पाकिस्तान ने 4 गेंदें शेष रहते यह मैच जीता।
अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6
विकेट पर 129 रन का स्कोर बनाया, जिसे पाकिस्तान ने चार गेंद बाकी रहते 9
विकेट खोकर हासिल कर लिया। पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद ने 30, मोहम्मद
रिजवान ने 20 और शादाब खान ने 36 रन बनाए। अफगान टीम के लिए ब्राहिम जादरान
ने 37 गेंदों में 35 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। पाकिस्तान की ओर से
हैरिस राउफ ने सर्वाधिक दो विकेट लिए।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…