Select Date:

20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान

Updated on 16-09-2022 05:50 PM

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप 2022 के लिए आज यानी गुरुवार 15 सितंबर को राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। बाबर आजम के नेतृत्व में बोर्ड ने टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022)  के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। इस टीम में तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को भी शामिल किया गया, जोकि चोट के कारण एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले शान मसूद को भी टीम में मौका दिया गया है।

शान मसूद को टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू करना बाकी है। वहीं हैदर अली को टीम में चुना गया है, जोकि आखिरी बार दिसंबर 2021 में टीम के लिए खेले थे। हालांकि फखर जमां को रिजर्व खिलाड़ियों के साथ रखा गया है। शान मसूद को टी20 ब्लास्ट में अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है और वह पहली बार टी20 मैच पाकिस्तान के लिए खेलेंगे। इससे पहले वह वनडे और टेस्ट में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

हैदर अली को फखर जमां की जगह टीम में जगह मिली है। जमां का ये साल बल्ले से बेहद खराब रहा है। वहीं रिपोर्ट ये भी थी कि फखर चोट से जूझ रहे हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सात टी20 मैच में 13.71 की औसत से 96 रन बनाए हैं। शाहीन लंदन में घुटने की चोट के कारण रिहैबिलिटेशन के दौर से गुजर रहे हैं और उनके अक्टूबर में होने वाले टूर्नामेंट से पहले अगले महीने गेंदबाजी शुरू करने की उम्मीद है। यही टीम टी20 विश्व कप से पहले न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज भी खेलेगी, जिसमें बांग्लादेश भी शामिल है।

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप टीम: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान (उपकप्तान), आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी , शान मसूद, उस्मान कादिर

रिजर्व: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.