वनांचल से लापता हुई बालिका को 24 घंटे के भीतर ढूंढ निकाले थाना प्रभारी कापू.....
Updated on
04-07-2022 05:05 PM
रायगढ़ । कापू पुलिस की कल दिनांक 02.07.2022 को किशोर बालिका के लापता की रिपोर्ट पर गंभीरता पूर्वक तत्परता से कार्यवाही करते हुए 24 घंटे के भीतर बालिका ढूंढ निकालकर परिजनों के सुपुर्द किया गया है बालिका के कथन उपरांत अग्रिम कार्यवाही किया जावेगा।
कल दिनांक 02.07.2022 को 17 वर्षीय बालिका के परिजन थाना कापू आकर बालिका को दिनांक 01.07.2022 के रात्रि अचानक घर से निकल कर कहीं चले जाने के संबंध में बालिका के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराएं । परिजन बताये की लड़की काम करने बाहर जाऊंगी की जिद लगाए हुए थी जिसे कहीं काम करने जाने की जरूरत नहीं है कहकर मना किए थे । परिजन आशंकित थे कि कहीं कोई बालिका को कहीं काम के बहाने बड़े शहर तो नहीं ले गया। परिजनों के बालिका के विषय में इस प्रकार की बातें बताएं जाने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कापू उपनिरीक्षक नंदलाल पैकरा द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 363 आईपीसी के तहत अपराध कायम कर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर तत्काल बालिका के रिश्तेदार, सहेलियों व जान परिचित लोगों के नाम, मोबाइल नंबर के साथ सूची तैयार कर थाने के विवेककों एवं बीट आरक्षकों को संबंधितों से पूछताछ कर जानकारी लेने कहा गया । इसी दरमियान स्टाफ को जानकारी मिली कि बालिका पत्थलगांव में देखी गई है, तत्काल पुलिस टीम पत्थलगांव पहुंची ।
जहां से बालिका को लाया गया बालिका बताई की घर की तंगी हालत को देखकर काम की तलाश में पत्थलगांव चली गई थी, जहां सहेली के घर रुकी थी। घर के लोग और पुलिस की खोजबीन की जानकारी पर घर लौटने का मन बना ली। बालिका को थाने लाकर कापू थाने की महिला स्टाफ बालिका से पूछताछ करने पर बालिका किसी प्रकार का अवांछित घटना नहीं होना बताई है । बालिका को थाना प्रभारी द्वारा किसी के द्वारा महानगरों में अच्छा काम दिलाने का झांसा दिए जाने पर बगैर माता-पिता व थाने में जानकारी दिए बगैर नहीं जाने के लिए सचेत किए । बालिका को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया है। कल चाइल्ड लाइन व महिला अधिकारी से कथन पश्चात अग्रिम कार्यवाही किया जावेगा ।
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है। इसी क्रम…
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…