Select Date:

2 मई को मुरैना में प्रियंका गांधी का रोड शो:लोकसभा चुनाव के हर चरण में कांग्रेस के नेशनल लीडर्स का MP में सिर्फ एक दौरा

Updated on 24-04-2024 12:56 PM

MP में शुक्रवार 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। इस दूसरे चरण में मप्र की 7 सीटों टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 7 मई को तीसरे चरण में और 13 मई को चौथे चरण में 8-8 सीटों पर मतदान होगा।

अब तक कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के मप्र में सिर्फ एक-एक दौरा हुआ है। अब तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में प्रियंका गांधी मुरैना के दौरे पर आएंगी। मुरैना में 2 मई को प्रियंका गांधी का रोड-शो होगा।

दिग्विजय के यहां किसी बडे़ लीड़र की सभा नहीं
तीसरे चरण में 7 मई को राजगढ़ में भी मतदान होना है। राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। दिग्विजय ने वाहनों के काफिले के साथ शक्ति प्रदर्शन करने, हेलीकॉप्टर के बजाए पदयात्रा कर चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी। दिग्विजय का फोकस बूथ पर है। सूत्रों की मानें तो दिग्विजय सिंह बड़े नेताओं की जनसभाओं और रोड-शो, रैली नहीं कराना चाहते। दिग्विजय ने पूरा फोकस बूथ पर कर रखा है। नामांकन फार्म दाखिल करने वाले दिन उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बूथ पर जाकर बैठक करने को कहा था। कांग्रेस के सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय के यहां किसी बड़े नेता जैसे राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी की सभाएं नहीं होंगी।

छिंदवाड़ा में नाथ ने अकेले संभाली प्रचार की कमान
एमपी में कांग्रेस के सबसे मजबूत गढ़ छिंदवाड़ा में प्रचार की कमान पूर्व सीएम कमलनाथ ने अकेले संभाल रखी थी। यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी में से किसी नेता की सभा नहीं हुई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
हमीदिया अस्पताल में गुरुवार रात करीब 10:30 बजे कुछ गार्ड एक महिला और पुरुष को दौड़ा दौड़ाकर बेल्ट और डंडे से पीट रहे थे। इस मामले का वीडियो सामने आया…
 03 May 2024
मंत्रालय में दो माह पहले लगी आग के फर्नीचर और ई वेस्ट समेत अन्य सामग्री खरीदने के लिए लोक निर्माण विभाग के दफ्तर में 92 कबाड़ी इकट्‌ठा हो गए। हालात…
 03 May 2024
पुणे से जम्मू तवी जाने वाली 11077 झेलम एक्सप्रेस में बम सूचना के बाद हड़कंप मच गया। जिस वक्त ट्रेन में बम होने की सूचना मिली ट्रेन भोपाल के रानी…
 03 May 2024
 भोपाल। मिसरोद के निजी स्कूल में आठ वर्षीय छात्रा के दुष्कर्म के मामले में उसकी मां के साथ सौदेबाजी करने वाले पुलिस के एसआइ प्रकाश राजपूत को गुरुवार को लाइन हाजिर…
 03 May 2024
भोपाल। शहर के सबसे चर्चित और पाश मैरिज गार्डन जहांनुमा रिट्रीट रिसोर्ट पर गुरुवार को नगर निगम ने ताला लगा दिया।दरअसल यह गार्डन अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था।इसके…
 03 May 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दो चरण की वोटिंग हो चुकी है। इस बार मतदान का प्रतिशत गिरने से राजनीतिक दलों के नेताओं की नींद उड़ी हुई है। राजनीतिक…
 03 May 2024
 भोपाल। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डा. महेंद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा के साथ बैठक…
 03 May 2024
भोपाल। मतदान के वक्त लगाए जाने वाले निशान को क्या कहते हैं..., संविधान के किस अनुच्छेद में मतदान करने की आयु 21 से 18 वर्ष की गई...। कुछ ऐसे ही प्रश्न…
 03 May 2024
भोपाल। लोकसभा संसदीय क्षेत्र भोपाल में सात मई को मतदान किया जाना है। इससे दो दिन पहले ही चुनावी प्रचार थम जाएगा। ऐसे में अब उम्मीदवारों के पास सिर्फ तीन दिन…
Advt.