Select Date:

बॉलीवुड के पॉवरहाउस हैं रणवीर सिंह

Updated on 05-07-2022 07:01 PM

बॉलीवुड में बैंड बाजा बारात, गोलियों की रासलीला रामलीला, गुंडे, दिल धड़कने दो, पद्मावत, गली बॉय जैसे कई हिट फिल्में देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले अभिनेता रणवीर सिंह आज किसी परिचय का मोहताज नहीं हैं। 6 जुलाई, 1985 को जन्मे रणवीर सिंह को बॉलीवुड का पावरहाउस कहा जाता है, क्योंकि उन्होंने फिल्मों में अपने शानदार अभिनय की बदौलत अपने किरदार को जीवंत कर दिया। साधारण से दिखने वाले रणवीर ने फिल्मों में सकारात्मक के साथ -साथ नकारात्मक भूमिकाएं भी निभाईं और दर्शकों की वाहवाही लूटी। रणवीर सिंह अपनी फिल्मों के अलावा अपने फैशन सेन्स को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। युवाओं का क्रश बन चुके रणवीर सिंह ने बहुत कम समय में बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाई है और आज अपनी शानदार अभिनय प्रतिभा की बदौलत लाखों दर्शकों के दिलों पर राज भी करते हैं। लेकिन उनके दिल पर जो राज करती हैं वह है बॉलीवुड की ख़ूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण।

लगभग 6 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 नवम्बर, 2018 को रणबीर और दीपिका ने इटली में शादी कर ली। दोनों की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे मशहूर जोड़ियों में से एक है। दर्शक इस जोड़ी को काफी पसंद करते है और उन्होंने इस जोड़ी को 'दीपवीर' नाम भी दिया है। वहीं अभिनेता की वर्कफ़्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'सर्कस' में नजर आएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.