आठवीं की छात्रा से रिश्तेदार ने किया दुष्कर्म, पेटदर्द होने पर स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे, तब हुआ खुलासा
Updated on
09-05-2024 12:57 PM
भोपाल। शहर के रातीबड़ इलाके में रहने वाली 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके रिश्तेदार ने दुष्कर्म कर दिया। जब पीड़िता के पेट में दर्द हुआ तो स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां जांच के बाद उसके गर्भवती होने का पता चला। पीड़िता आठवीं कक्षा की छात्रा है। बाद में स्वजनों के पूछताछ के बाद नाबालिग ने रिश्तेदार द्वारा दुष्कर्म करने के बारे में बताया। पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपित की तलाश में एक टीम विदिशा भेजी गई है।
फरवरी में किशोरी के घर आया था आरोपित
पुलिस के मुताबिक इलाके में रहने वाली किशोरी के रिश्तेदार विदिशा में रहते हैं। उनके बेटे का किशोरी के घर आना-जाना था। वह उसके रिश्ते में चचेरा भाई लगता है। बीते फरवरी में चचेरा भाई किशोरी के घर आया था। इस दौरान उसने डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया था। घटना से डरी-सहमी छात्रा ने किसी को कुछ नहीं बताया था। पिछले दिनों किशोरी के पेट में अचानक दर्द हुआ और चक्कर आने लगे तो स्वजन अस्पताल लेकर पहुंचे। डाक्टर ने चेकअप करने के बाद स्वजन को उसके गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर स्वजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। बाद में आरोपित का पता चला और मामले की शिकायत रातीबड़ थाने में की गई।
भोपाल में बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाह की हत्या के मामले में रविवार को पुलिस ने कुख्यात गुंडे तंजील उर्फ शूटर और भूरा हड्डी को भी नामजद…
संत हिरदाराम नगर। पश्चिम मध्य रेल मंडल में शामिल संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन पर जल्द ही सेकंड एंट्री विकसित की जाएगी। रामगंज मंडी से आ रही तीसरी रेल लाइन पर…
भोपाल। तूफान और रफ्तार को परखने देश भर के बकरों के शौकीन का जमावड़ा रविवार को रेशमबाग नारियल खेड़ा में आयोजित एक शो में लगा है। यह कुर्बानी के मकसद से…
भोपाल। भोपाल के आसपास के शहरों को वंदे भारत मेट्रो से जोड़ने का कार्य रेल मंत्रालय कर रहा है। इसके तहत पहले चरण में भोपाल से तीन रूट पर वंदे भारत मेट्रो ट्रेन…
अंजड़/बड़वानी। बड़वानी जिले से गुजर रही प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा नदी पर अब तीसरा पुल बनाने की कवायद शुरू हो गई है। राजघाट के बाद छोटी कसरावद पर बड़ा पुल बनने के…
भोपाल। मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए 29 सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद आज राजधानी में कांग्रेस के सभी प्रत्याशियों की बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक…