Select Date:

गुजरात के खिलाफ घूमा ऋषभ पंत का हेलीकॉप्टर, रॉकेट की तरह निकली गेंद, दिला दी माही की याद

Updated on 25-04-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम एक बार फिर से पटरी पर लौटती हुई दिख रही है। टीम ने अपने 9वें मैच में गुजरात टाइटंस को 4 रन से हरा दिया। दिल्ली की इस जीत के हीरो रहे टीम के कप्तान ऋषभ पंत। गुजरात के खिलाफ शुरुआती विकेट गिरने के बाद पंत ने मोर्चा संभालते हुए दिल्ली के लिए नाबाद 88 रनों की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 43 गेंदों का सामना किया जिसमें 8 छक्के और 5 चौके भी लगाए। पंत ने अपनी पारी में एक से बढ़कर एक शॉट लगाया, लेकिन मोहित शर्मा की गेंद पर उन्होंने जो हेलीकॉप्टर शॉट उसे देखकर फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद आ गई।
मोहित शर्मा के खिलाफ किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ा हिट लगाना आसान नहीं रहा है, लेकिन पंत ने जिस बेखौफ अंदाज में उनकी धुनाई कि उससे उनकी लाइन और लेंथ ही बिगड़ गई। पंत के हेलीकॉप्टर शॉट को देखकर खुद मोहित भी हैरान रह गए थे। ऐसा पहली पहली बार नहीं है जब ऋषभ पंत ने हेलीकॉप्टर शॉट लगाया है। इससे पहले भी वह कई बार ऐसा कर चुके हैं।
मोहित शर्मा ने बना दिया रन लुटाने का रिकॉर्ड
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में मोहित शर्मा ने जमकर रन लुटाए। अब तक गुजरात के लिए जीत का सूत्रधार रहे मोहित को दिल्ली के बल्लेबाजों ने खूब धूना। मैच में मोहित ने 4 ओवर की गेंदबाजी में कुल 73 रन खर्च कर डाले और उन्हें एक भी विकेट नहीं मिल पाया। इसके साथ ही मोहित आईपीएल में सबसे महंगा स्पेल डालने वाले गेंदबाज भी बन गए हैं।

मोहित के आखिरी ओवर में कुल 31 रन पड़े। इससे पहले यह रिकॉर्ड बासिल थम्पी के नाम था, जिन्होंने 2018 आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ चार ओवर में 70 रन खर्च कर डाले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2024
नई दिल्ली: आईपीएल में सात मई की रात दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मुकाबले में जमकर विवाद हुआ। यह सीजन वैसे भी खराब अंपायरिंग की वजह से चर्चाओं…
 08 May 2024
नई दिल्ली: कुलदीप यादव ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में ओवर स्टेप नहीं किया था। उनका पैर क्रीज के अंदर ही था। इसके बाद भी अंपायर नो बॉल का इशारा…
 08 May 2024
नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने स्कोरबोर्ड पर आठ विकेट खोकर 221 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस रनचेज के जवाब में…
 08 May 2024
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मंगलवार रात मेजबान दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए आईपीएल 2024 के 56वें मैच में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में संजू…
 08 May 2024
IPL- 2024 में लखनऊ और कोलकाता नाइट राइडर्स के महत्वपूर्ण मैच के बाद कोलकाता लौट रही KKR की टीम अचानक वाराणसी पहुंच गई। वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर खिलाड़ियों की…
 07 May 2024
चेन्नई: बीतेरविवार धर्मशाला में जब चेन्नई सुपरकिंग्स ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 16वां ओवर खत्म होने तक 122 रन पर अपना छठा विकेट गंवा दिया था तो हर किसी को उम्मीद…
 07 May 2024
आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस से ट्रांसफर होकर मुंबई इंडियंस आए। चंद दिनों के अंदर से फ्रेंचाइजी ने उन्हें कप्तान बना दिया। मुंबई इंडियंस ने 5 बार…
 07 May 2024
कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खराब मौसम के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम की फ्लाइट की लैंडिंग दो बार फेल हुई। कोलकाता ने अपना पिछला मैच…
 07 May 2024
केएईसी (सऊदी अरब): भारतीय टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा ने सोमवार को यहां सऊदी स्मैश टूर्नामेंट में विश्व रैंकिंग में दूसरे स्थान पर काबिज चीन की वांग मान्यु को हराकर अपने…
Advt.