Select Date:

पेट्रोल पंप पर बाइक सवारों से लूट

Updated on 25-08-2022 07:46 PM

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बाइक में पेट्रोल भरा रहे एक युवक को बदमाशों ने मारपीट कर लूट लिया। तीन बदमाशों ने युवक के गले पर चाकू अड़ा दिया और फिर मोबाइल छीनकर भाग निकले। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। लूट का यह मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के जोरापारा-मोछ निवासी सुजीत कुमार गेंदले ड्राइवर है। वह सोमवार रात करीब 8 बजे अपने कजिन सुनील के साथ बाइक में पेट्रोल भराने के लिए तोरवा स्थित गगन फ्यूल्स गया था। इस दौरान वहां बाइक सवार तीन युवक पहुंचे। युवकों ने बिना कारण गालियां देते हुए सुजीत के हाथ से मोबाइल छीन लिया।सुनील ने इसका विरोध करते हुए मोबाइल वापस मांगा। इतने में बाइक सवार बदमाशों ने चाकू निकाल लिया। बदमाशों ने चाकू उनके गले पर रखा और दोनों भाई को धमकाते हुए रुपए मांगने लगे। इसके बाद बदमाशों ने दोनों से मारपीट कर मोबाइल और 500 रुपए लूटे और भाग निकले।

CCTV कैमरे में कैद हुए युवक

सुजीत ने इस घटना की शिकायत तोरवा थाने में की। पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर पेट्रोल पंप कर्मियों से पूछताछ की और वहां लगे CCTV फुटेज खंगाला। फुटेज में युवकों की हरकतें कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने उनकी पहचान कर तलाश शुरू कर दी। तोरवा TI फैजूल शाह ने बताया कि लुटेरों की पहचान अभय सिंह नेताम (19), अब्दुल मुजाहिद (20) निवासी गणेशनगर चुचुहियापारा व रामू यादव (20) निवासी सिरगिट्‌टी के नजरलालपारा के रूप में की गई। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक बंदर रनवे पर पहुंच गया। यह घटना लखनऊ से रायपुर आ रही यात्री…
 01 May 2026
रायपुर, रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में गुरुवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे विश्वविद्यालय परिसर और…
 01 May 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में लोगों की रोजमर्रा की समस्याओं को जल्दी और सीधे तरीके से सुलझाने के लिए आज से ‘सुशासन तिहार 2026’ की शुरुआत हो गई है। ये अभियान 10 जून…
 01 May 2026
रायपुर, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी मुख्य परीक्षा 2026 के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों के लिए पुनर्गणना, पुनर्मूल्यांकन और उत्तरपुस्तिका की छायाप्रति प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।…
 01 May 2026
बिलासपुर, महिला आरक्षण के मुद्दे पर गुरुवार शाम आयोजित बिलासपुर नगर निगम की विशेष सामान्य सभा महज 15 मिनट में खत्म हो गई। इस दौरान भाजपा ने विपक्ष के खिलाफ निंदा…
 01 May 2026
दु्र्ग/बिलासपुर, छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बिलासपुर और दुर्ग में बड़ी कार्रवाई की है। बिलासपुर में फरार आरोपी विकास अग्रवाल के भाई विवेक अग्रवाल…
Advt.