अफीम खेती मामले पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस के 35 विधायक निलंबित
Updated on
09-03-2026 03:45 PM
रायपुर। समोदा गांव में कथित अफीम की खेती के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जोरदार हंगामा हुआ। आसंदी के सामने प्रदर्शन और नारेबाजी करने पर सभापति ने कांग्रेस के सभी 35 विधायकों को निलंबित कर दिया।
प्रश्नकाल समाप्त होने के बाद नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने मुद्दा उठाते हुए कहा कि रायपुर से लगभग 50 किलोमीटर दूर गांव में अफीम की खेती का मामला सामने आया है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में सत्तारूढ़ दल के नेता विनायक ताम्रकार का नाम सामने आया है और इसकी पुष्टि कलेक्टर द्वारा भी की गई है। महंत ने कहा कि प्रदेश की पहचान धान के कटोरे के रूप में रही है, लेकिन अब यह अफीम का कटोरा बनने की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन और मुख्यमंत्री के संरक्षण में अफीम की खेती होने का आरोप लगाया।
मुख्यमंत्री का नाम लिए जाने पर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि यह खेती पिछले चार वर्षों से हो रही थी। उन्होंने कांग्रेस से जुड़े एक पूर्व मंत्री की संलिप्तता का आरोप लगाया, जिस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई।जवाब में गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि खेत से 6,224 किलो अफीम के पौधे बरामद किए गए हैं। मामले में आरोपी विश्नोई और विनायक ताम्रकार को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जोधपुर समेत अन्य स्थानों पर भेजी गई है।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…