सलमान खान ने बिग बॉस 16 के लिए मांगी एक हजार करोड़ फीस, मेकर्स ने चुना रोहित शेट्टी!
Updated on
21-08-2022 07:02 PM
Bigg Boss 16 Host: बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) को लेकर खबरों का बाजार गर्म होने लगा है। एक ओर जहां शो के कंटेस्टेंट्स को लेकर अलग- अलग खबरें सामने आ रही हैं तो दूसरी ओर हाल ही में ऐसा कहा गया था कि शो को सलमान खान (Salman Khan) ही होस्ट करेंगे और इस बार उन्हें एक हजार करोड़ रुपये फीस मिल रही है। हालांकि अब ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि सलमान की भारी फीस के चलते मेकर्स ने अपना फैसला बदला है और अब रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) शो को होस्ट कर सकते हैं।
रोहित शेट्टी कर सकते हैं होस्ट
बता दें कि बीते कुछ वक्त में सलमान खान और बिग बॉस 16 को लेकर कई खबरें सामने आ चुकी हैं। सलमान ने खुद एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बिग बॉस 16 को होस्ट करेंगे। इसके बाद खबरें आईं कि सलमान ने शो के लिए 1000 करोड़ फीस मांगी है, और मेकर्स 800 करोड़ पर डील लॉक कर सकते हैं। वहीं अब टेलीचक्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान की भारी फीस के चलते बात बन रही है और ऐसे में अब मेकर्स रोहित शेट्टी को कॉन्टेक्ट कर रहे हैं। हालांकि इस पर कोई भी अभी तक आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बिग बॉस 16 में नजर आ सकते हैं ये सेलेब्स
बता दें कि बिग बॉस के बारे में अक्सर अंदर की खबरें देने वाले सोशल मीडिया हैंडल द खबरी ने बिग बॉस 16 को लेकर अपडेट्स देना शुरू कर दिया है। द खबरी के मुताबिक 7 ऐसे नाम हैं, जिनसे कलर्स की पॉजिटिव बातचीत चल रही है और काफी हद तक उम्मीद है कि ये सात सेलेब्स शो का हिस्सा बन सकते हैं
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…