Select Date:

आईपीएस श्री सदानंद कुमार की संवेदनशीलता; वरिष्ठ नागरिक मोड़ी को अपने बाइक में बैठाकर पहुँचाये अस्पताल और कराये उपचार

Updated on 29-06-2022 03:54 PM

 आईपीएस श्री सदानंद कुमार अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत निर्माणाधीन सड़कों की निरीक्षण के लिए पहुँचें थे, वहाँ उन्होंने कच्चापाल-इरकभट्ठी और किहकाड-मुरनार सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। पुलिस की सुरक्षा घेरे में निर्माणाधीन रोड को लेकर मुरनार और बेचा सहित आसपास के ग्रामीण बहुत उत्साहित हैं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मुरनार निवासी मोड़ी (उम्र-65 वर्ष) को जख्मी अवस्था में देखा जो कल दिनाँक 27.06.2022 को बैल के मारने से घायल हुआ था। आईपीएस श्री सदानंद कुमार ने अपने मानवीय कर्तव्यों का पालन करते हुए संवेदनशीलता का परिचय दिया और उन्हें अपने बाइक में बिठाकर सोनपुर अस्पताल लाकर भर्ती कराते हुए उपचार कराये तथा उनके बेहतर उपचार के लिए चिकित्सकों को निर्देशित किये। आईपीएस श्री सदानंद कुमार की एक खाशियत यह भी है कि वे अबूझमाड़ क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण के दौरान अक्सर बच्चों को चॉकलेट-बिस्किट बाँटते हैं।

वरिष्ठ नागरिक मोड़ी की प्राथमिक उपचार के बाद आईपीएस श्री सदानंद कुमार थाना सोनपुर एवं कोहकमेटा पहुँचकर निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण किये। इस दौरान उनके साथ आईपीएस पुष्कर शर्मा, आरआई सोनू वर्मा, निरीक्षक आकाश मसीह एवं निरीक्षक सुनील सिंह सहित निरीक्षक मालिक राम केंवट अपने डीआरजी टीम के साथ मौजूद रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
बिलासपुर । कभी सीमित संसाधनों और आर्थिक परेशानियों के बीच जीवन गुजारने वाली ग्राम पंचायत पौंड़ी, जनपद पंचायत मस्तूरी की सीमा वर्मा ने आज अपने हौसले और मेहनत से नई पहचान…
 07 March 2026
बिलासपुर। राज्यपाल  रमेन डेका ने आज अपने बिलासपुर प्रवास के दौरान कोटा विकासखंड के शिवतराई पहुंचकर बैगा और बिरहोर जनजाति के लोगों से आत्मीय चर्चा की। उन्होंने उनकी जीवनशैली, पारंपरिक संस्कृति…
 07 March 2026
गरियाबंद। आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शहर विकास योजना के संबंध में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कलेक्टर  बीएस उइके एवं पुलिस अधीक्षक  वेदव्रत सिरमौर, नगर पालिका परिषद् के…
 07 March 2026
गरियाबंद। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यूएस नवरत्न ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित सोमेश्वर हॉस्पिटल का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य उपचर्यागृह तथा रोगोपचार संबंधी स्थापनाएं…
 07 March 2026
कोरबा। कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम जटगा की 70 वर्षीय बूँदकुंवर के जीवन में अब हर महीने मिलने वाली एक छोटी-सी राशि बड़ा सहारा बन गई है। छत्तीसगढ़…
 07 March 2026
कोरबा। राज्य सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत संचालित बिहान कार्यक्रम प्रभावी रूप से संचालित किया…
 07 March 2026
कोरबा। जिला कार्यालय में कलेक्टर  कुणाल दुदावत के निर्देश पर आज विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी  तरूण कुमार किरण (आईएएस) की अध्यक्षता में राजस्व निरीक्षकों एवं पटवारियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की…
 07 March 2026
कोरबा। कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) कटघोरा में शुक्रवार को ‘कृषि और ग्रामीण परिवर्तन’ विषय पर आयोजित पोस्ट-बजट वेबिनार का सीधा प्रसारण किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को केंद्र सरकार…
 07 March 2026
महासमुंद। राज्य शासन की महतारी वंदन योजना महिलाओं के जीवन में आर्थिक सशक्तिकरण की नई कहानी लिख रही है। महासमुंद जिले में महतारी वंदन योजना से 3 लाख 27 हजार महिलाएं…
Advt.