Select Date:

टी20 वर्ल्ड कप 2022 से पहले शाहिद अफरीदी की मोहम्मद रिजवान को खास सलाह

Updated on 08-10-2022 06:48 PM

टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राई सीरीज खेल रही है। अपने पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने मोहम्मद रिजवान के शानदार अर्धशतक की मदद से 21 रनों से जीत दर्ज की। हालांकि मैच जीतने के बाद पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज को धीमी पारी की वजह से एक बार फिर आलोचकों का शिकार बनना पड़ा। रिजवान ने बांग्लादेश के खिलाफ उस मैच में 50 गेंदों पर 76 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह पूरे 20 ओवर क्रीज पर मौजूद रहे।

मोहम्मद रिजवान की इस पारी को देखने के बाद पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने एक लोकल न्यूज चैनल से कहा कि अगर अन्य बल्लेबाज रिजवान की तरह खेलना शुरू करते हैं तो टीम टी20 विश्व कप नहीं जीतेगी।

हालांकि पूर्व कप्तान शाहीन अफरीदी की राय इन आलोचकों से काफी अलग है। अफरीदी ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले मोहम्मद रिजवान का खास राय देते हुए कहा है कि उसे किसी की सुनने की जरूरत नहीं है।

शाहिद अफरीदी ने  कहा 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप बल्लेबाजी कर रहे हैं या गेंदबाजी, शुरुआत अहम चीज होती है। रिजवान और बाबर आपको अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। लेकिन केवल एक या दो खिलाड़ी ही टीम नहीं बना सकते, वहां 11 खिलाड़ी हैं। छह बल्लेबाज खेल रहे हैं, और आप कम से कम तीन से स्कोर की उम्मीद करेंगे। रिजवान को अपनी योजना बदलने की जरूरत नहीं है। उसे किसी की सुनने की जरूरत नहीं है।'

मोहम्मद रिजवान को इस वजह से भी धीमी बल्लेबाजी करनी पड़ रही है क्योंकि टीम का मिडिल ऑर्डर रन नहीं बना रहा है। एशिया कप 2022 से ही पाकिस्तान का मिडिल ऑर्डर खराब फॉर्म से जूझ रहा है। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अगर जल्दी आउट हो जाते हैं तो पूरी टीम ताश के पत्तों की तरह ढह जाती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
हैदराबाद: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 49वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच आज यानी 6 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में रनों की ऐसी बारिश हुई कि पंजाब के गेंदबाज बेबस नजर आए। इस मैच में पंजाब किंग्स को खराब फील्डिंग ले डूबी। युजवेंद्र चहल ने अपनी…
 07 May 2026
हैदराबाद: पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल का यह मुकाबला ऐतिहासिक बन गया जहां युवा और प्रतिभाशाली बल्लेबाज कूपर कोनोली ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी स्टेडियम में बुधवार को पंजाब किंग्स के फील्डर्स ने जो किया, उसने दिग्गज रिकी पोंटिंग को शर्मसार कर दिया। मैच के 10वें ओवर के आसपास जब पोंटिंग लाइव…
 07 May 2026
हैदराबाद: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद की जीत की गूंज के साथ ही कैमरों की नजरें वीआईपी स्टैंड में बैठी काव्या मारन पर टिक गईं। जैसे ही हैदराबाद की…
 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
Advt.