Select Date:

सिद्धार्थ शुक्ला को नहीं भुला पा रही शहनाज गिल, प्रशंसकों को ऑटोग्राफ देते हुए लिख गईं सिड का नाम

Updated on 04-07-2022 09:24 PM

मुंबई अभिनेत्री शहनाज गिल अपने प्यार को भुला नहीं पा रही हैं। दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के मशहूर रियलिटी शोबिग बॉसमें उनसे मिले थे। घर में रहते-रहते दोनों की कमेस्ट्री इतनी शानदार हो गई थी कि फैंस इन्हेंसिडनाजनाम से पुकारने लगे थे। टीवी की ये पॉपुलर जोड़ी तब टूट गई जब असमय सिद्धार्थ की मौत हो गई।

इस गम को सहना जितना एक्टर की फैमिली के लिए मुश्किल था, उससे कम शहनाज के लिए नहीं है। एक्ट्रेस इस गम से बाहर निकलने की कोशिश कर रही हैं और खुद को प्रोजेक्ट्स में बिजी रख रही हैं। शहनाज की एक फैन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।


हाल ही में अहमदाबाद में हुए एक फैशन वीक में शहनाज को रैंप वॉक करते देखा गया। शहनाज गिल की एक प्रशंसक ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शहनाज ऑटोग्राफ साइन करते हुए नजर रही हैं। इसमें शहनाज ने सिड और नाज ऑटोग्राफ में लिखा और नाज के ऊपर सिड का नाम लिखा। इस वीडियो में शहनाज गिल का चेहरा नहीं दिख रहा है, लेकिन ऑटोग्राफ साइन करते हुए नजर रही हैं।

 इस वीडियो को शेयर कर फैन ने लिखाजिस तरह से उन्होंने ऑटोग्राफ देते हुए सिड का नाम ऊपर और फिर नीचे नाज लिखा, बजाय एक साथ सिडनाज लिखने के.. मुझे लगता है कि वह उन्हें हमेशा एक पायदान ऊपर रखती हैं जैसे एक गार्जियन एंजेल देख रहा है और उसे राह दिखा रहा है।सिद्धार्थ शुक्ला को आज भी अपने नाम से अलग नहीं होने देना चाहती हैं एक्ट्रेस। इस वीडियो को फैंस जमकर शहनाज गिल की तारीफ कर रहे हैं।


शहनाज गिल ने अहमदाबाद में हुए फैशन वीक में डिजाइनर सामंत चौहान के डिजाइन किए हुए रेड कलर के लहंगे में स्टनिंग लग रही थी। शहनाज जब रैंप पर वॉक के लिए उतरीं तो उन्हें देखकर फैंस खुश हो गए। ब्राइडल लुक में शहनाज बी उतनी ही एक्साइटेड थीं। शहनाज गिल ने इस मौके पर दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पंजाबी गानेसोहने लगदेपर डांस भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
साल 1980 के दशक में दूरदर्शन चैनल पर रामानंद सागर की 'रामायण' का बोलबाला था। निर्देशक रामानंद सागर के इस पौराणिक शो ने पूरे देश में अपार लोकप्रियता हासिल की।…
 29 April 2026
चेक बाउंस और कर्ज मामले के बाद राजपाल यादव की पहली फिल्म 'भूत बंगला' थी। अब खबर है कि सलमान खान की आगामी एक्शन थ्रिलर में उन्हें एक अहम भूमिका…
 29 April 2026
अपने समय की सबसे मशहूर एक्ट्रेसेस में से एक, स्मिता पाटिल का महज 31 साल की उम्र में डिलीवरी के कारण निधन हो गया। उन्होंने 28 नवंबर को राज बब्बर…
 29 April 2026
'तेरे इश्क में' जैसी फिल्म और 'ब्लैक वॉरंट' जैसी OTT सीरीज से दर्शकों का दिल जीतने वाले परमवीर सिंह चीमा अब जल्द ही पंजाबी फिल्म 'पिट्ट सियापा' से दर्शकों को…
 29 April 2026
आदित्‍य धर और रणवीर सिंह की जोड़ी ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस की सूरत बदल दी है। खुशखबरी ये है कि साल 2025 में 'धुरंधर' और 2026 में 'धुरंधर 2: द…
 29 April 2026
एक्‍ट्रेस और 'रोडीज' की गैंग लीडर नेहा धूपिया ने जब साल 2018 में अचानक एक्‍टर अंगद बेदी संग शादी का ऐलान किया, तो हर कोई चौंक गया था। उस दौरान…
 29 April 2026
सिनेमा की चकाचौंध भरी दुनिया के पीछे हम एक्‍टर्स की निजी जिंदगी के संघर्षों को जानने में अक्‍सर नाकाम रहते हैं। ऐसा बहुत कम होता है, जब पर्दे पर चमकने…
 28 April 2026
दीपिका पादुकोण इस वक्त प्रेगनेंट हैं और जल्द ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म देंगी। हालांकि, इस दौरान भी वह जमकर काम कर रही हैं और 'राका' के साथ-साथ 'किंग' की…
 28 April 2026
हाल ही 'वडा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित सोशल मीडिया पर लोगों से माफी मांगती नजर आई थीं, और कहा था कि वह अबसे उनके वीडियोज में कोई भी मुस्लिम लड़का…
Advt.