Select Date:

शॉन टेट को इस पाकिस्तानी खिलाड़ी में दिखती है अपनी झलक

Updated on 19-09-2022 06:03 PM

पाकिस्तान के गेंदबाजी कोच शॉन टेट ने हाल ही में समाप्त हुए एशिया कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करने वाले तेज गेंदबाज नसीम शाह की तारीफ की है। 19 वर्षीय इस खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के दौरान खूब सुर्खिया बटोरी, वहीं भारत और अफगानिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैचों में पाकिस्तान के लिए मैच विनर साबित हुए।

नसीम शाह की बॉलिंग देख दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में से एक शॉन टेट ने उनकी तुलना खुद से की और कहा कि वह एक स्वतंत्र खिलाड़ी हैं।

पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले शॉन टेट ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा 'कुछ मायनों में नसीम शाह मुझे खुद की याद दिलाते हैं। वह एक सहासी खिलाड़ी हैं। लेकिन मैं उतना बुद्धिमान नहीं था जितना वह इस उम्र में है। मुझे लगता है कि आप सभी ने नई गेंद से उनकी प्राकृतिक क्षमताओं और कौशल को देखा है जो बेहतरीन है।'

पाकिस्तान के बॉलिंग कलचर के बारे में बात करते हुए टेट ने कहा 'पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों की अपनी स्वाभाविक क्षमता होती है। वे चीजों को सरल रखना पसंद करते हैं, लेकिन उनमें काफी क्षमता है और प्रतिभा है। इन लोगों में यह पहले से ही है।'

पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंग्लैंड की मेजबानी कर रहा है। इंग्लैंड को पाकिस्तान के इस दौरे पर 7 मैच की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद पाकिस्तान न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के साथ ट्राई सीरीज खेलेगा। इन सीरीज के जरिेए वर्ल्ड कप की अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी। टीम में शाहीन अफरीदी और फखर जमन नहीं हैं जो चोट से जूझ रहे हैं।

उम्मीद लगाई जा रही है कि ट्राई सीरीज के जरिए शाहीन अफरीदी वापसी कर सकते हैं, मगर उनकी चोट को लेकर चल रहे विवाद के बीच यह मुश्किल दिखाई दे रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.