Select Date:

सिक्ख समाज का युवक-युवती परिचय सम्मेलन आज

Updated on 04-09-2022 06:01 PM

सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सिक्ख युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन का आयोजन रविवार को रायपुर ग्रीन सेरीखेड़ी में किया गया है जिसमें अभी तक 400 से अधिक युवक-युवतियों ने शामिल होने के लिए आवेदन किया है। खासबात यह है कि इस बार 40 तलाकशुदा लोगों ने भी भाग लेने के लिए पंजीयन करवाया है।

छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष व सिक्ख समाज छत्तीसगढ़ के संयोजक महेंद्र सिंह छाबड़ा, संयोजक व गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा स्टेशन रोड के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, मीडिया प्रभारी गुरमीत सिंह गुरदत्ता ने बताया कि संस्था के द्वारा अब तक पांच बार युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन कर चुकी है और इस दौरान 142 रिश्ते तय करवा चुकी है। इस बार राष्ट्रीय स्तर पर सिक्ख युवक – युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अभी तक 250 से अधिक दूसरे राज्यों व 150 से अधिक छत्तीसगढ़ में निवासरत सिक्ख युवक-युवतियों ने अपना पंजीयन करवाया है। इसमें 40 आवेदन तलाकशुदा के भी आए है जो अपने लिए जीवन-साथी चुनेंगे। इस परिचय सम्मेलन में ओडिशा, महाराष्ट्र, झारखंड और मध्यप्रदेश से विवाह योग्य सिख युवक-युवतियां अपने लिए जीवन साथी तलाश आ रही है। परिचय सम्मेलन में भाग लेने आने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए रायपुर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से कार्यक्रम स्थल तक लाने और ठहरने की व्यवस्था के साथ ही भोजन की व्यवस्था पूरी तरह से नि:शुल्क होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 01 May 2026
रायपुर/बिलासपुर/भिलाई, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार तड़के छत्तीसगढ़ के छह प्रमुख शहरों रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, दुर्ग, भिलाई और अंबिकापुर में एक साथ दबिश दी। यह कार्रवाई भारतमाला सड़क परियोजना में हुए…
 01 May 2026
रायपुर, राजधानी रायपुर में चेन स्नैचिंग की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। खम्हारडीह इलाके में घर के बाहर पानी भर रही महिला से अज्ञात बदमाश ने सोने की चेन झपट…
 01 May 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में प्राइवेट स्कूलों की ज्यादा फीस, महंगी किताबें और नियम न मानने को लेकर एनएसयूआई ने विरोध शुरू किया है। प्रदेश सचिव रंजेश सिंह ने स्कूलों पर नियम तोड़ने…
Advt.