Select Date:

सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह ने सबके सामने कहा- मुझे लड़कियां पसंद हैं!

Updated on 03-09-2022 05:50 PM

करण जौहर का नेटफ्लिक्स शो फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स का दूसरा सीजन आ रहा है। इस शो में सीमा सजदेह, महीप कपूर, भावना पांडे और नीलम कोठारी सोनी लीड रोल में हैं। पिछले सीजन को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और अब शो के दूसरे सीजन को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। ये सीजन और भी ज्यादा बोल्ड और रिवीलिंग होने वाला है। इस सीजन में सभी एक्ट्रेसेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े खुलासे करने वाली हैं। इसके साथ ही इस सीजन में इंडियन मैचमेकिंग सीमा तपारिया भी नजर आएंगी।

दरअसल, सीमा तपारिया ने शो में गेस्ट अपीयरेंस दिया है। इस दौरान वह सीमा के लिए परफेक्ट मैच देखती हैं। तो सीमा तपारिया, सीमा सजदेह से पूछती हैं कि क्यों उनकी सोहेल खान के साथ 22 साल लंबी शादी टूटी तो वह कहती हैं कि उनके व्यूज मैच नहीं हुए। फिर उन्होंने पूछा कि ये पता चलने में उन्हें 22 साल क्यों लग गए तो सीमा पहले थोड़ी दुखी हो जाती हैं और फिर कहती मजाक करते हुए कहती हैं मुझे दरअसल, लड़कियां पसंद हैं। सीमा तपारिया इस कमेंट को सुनकर खुश नहीं होती हैं। वहीं सीमा सजेदह, सीमा तपारिया को देखकर हंसने लगती हैं। वह कहती हैं कि ये तो मेरे जोक से घबरा गई हैं।


इसके बाद महीप, सीमा तपारिया से कहती हैं कि क्या वह सीमा सजेदह के लिए एक दुल्हन ढूंढकर लाएंगी? तो वह कहती हैं, ये मैं नहीं करती। भारत में फिलहाल ये इतना ओपन नहीं है तो मैं ये नहीं करने वाली। आगे भविष्य में इस बारे में सोचेंगे, लेकिन फिलहाल तो नहीं।


बता दें कि सीमा और सोहेल इसी साल तलाक के लिए कोर्ट गए थे। सीमा और सोहेल अब पति-पत्नी नहीं रहे हैं। इसके साथ ही सीमा ने सोशल मीडिया से अपने नाम के आगे से खान भी हटा दिया था। फिलहाल शो  की बात करें तो उत्तम दोमाले द्वारा डायरेक्टेड फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में इन चारों के अलावा अर्जुन कपूर, अनन्या पांडे, चंकी पांडे, बॉबी देओल, जैकी श्रॉफ, गौरी खान, संजय कपूर, रैपर बादशाह और करण जौहर भी नजर आएंगे। हालांकि इनका शो में कैमियो होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
थलपति विजय इन दिनों तृषा कृष्णन को लेकर काफी खबरों में हैं, जो तमिलनाडु चुनाव 2026 में उनकी जीत के बाद उनके घर पहुंची थीं। हालांकि, हम यहां बात कर…
 07 May 2026
आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी 'धुरंधर 2: द रिवेंज' जहां एक ओर बॉक्‍स ऑफिस पर ऐतिहासिक सफलता का जश्‍न मना रही है, वहीं इसे कॉपीराइट मामले में बड़ा झटका…
 07 May 2026
एक तरफ जहां थलपति विजय ने तमिलनाडु के चुनावी मैदान में ऐतिहासिक जीत पाई और अपने नाम का बिगुल बजा दिया, वहीं दूसरी ओर, उनकी खास दोस्त और एक्ट्रेस तृषा…
 07 May 2026
रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। ओपनिंग डे पर ही इसने मराठी सिनेमा में एक रिकॉर्ड बना दिया था। इसकी…
 07 May 2026
एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी ने जहां पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 में ममता बनर्जी की करारी हार पर तंज कसा और उनके शासन को 'बुरा सपना' बताया था, वहीं अब उन्होंने बांग्लादेश…
 01 May 2026
हेमा मालिनी एक बार फिर धर्मेंद्र को लेकर इमोशनल होती दिखी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो में हेमा मालिनी उनके बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। वो…
 01 May 2026
सलमान खान भी रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' में कैमियो रोल में दिखेंगे और इसकी झलक देख फैन्स उछल पड़े हैं। रितेश देशमुख की ऐतिहासिक महाकाव्य 'राजा शिवाजी' में…
 01 May 2026
एक तरफ जहां रणवीर सिंह अपनी हालिया फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की सफलता का जश्न मना रहे हैं, वहीं उनकी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के…
 01 May 2026
टीवी और फिल्म एक्ट्रेस राजश्री देशपांडे ने हाल ही में अपने ब्रेस्ट कैंसर का पता लगने, इसके इलाज और सर्जरी के बारे में काफी सारी बातें खुलकर बताई हैं। डायग्नोसिस…
Advt.