Select Date:

QR कोड स्कैन कर एडमिट कार्ड ले सकते हैं स्टूडेंट्स:शहीद नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में नई व्यवस्था शुरू

Updated on 12-03-2026 12:22 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले स्थित शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय में नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं, ताकि इससे जुड़े महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इस बार विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी करने के लिए एक नई पहल की है।

इसके तहत क्यूआर कोड जारी किया गया है। इस क्यूआर कोड के माध्यम से विद्यार्थी सीधे लिंक पर जाकर कम समय में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। इस व्यवस्था से परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने में होने वाली परेशानी से काफी हद तक राहत मिलेगी।

शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय अब अलग-अलग नई व्यवस्थाओं के साथ आगे बढ़ रहा है। हर बार परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड प्राप्त करने के लिए कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता था। इसमें सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले छात्र-छात्राओं को होती थी।

इसे ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने एडमिट कार्ड जारी करने की नई व्यवस्था शुरू की है। विश्वविद्यालय की ओर से इसके लिए एक लिंक जारी किया गया है। इस लिंक के माध्यम से परीक्षार्थी क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंचेंगे और वहां से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

इस व्यवस्था से छात्रों को एडमिट कार्ड के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए ऑनलाइन मॉनिटरिंग की व्यवस्था करने की भी तैयारी की जा रही है।साथ ही सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो सके।

टास्क फोर्स में होंगे एक्सपर्ट, समस्या का करेंगे समाधान

नंदकुमार पटेल यूनिवर्सिटी में परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया जा रहा है। परीक्षा शुरू होने के 15 से 30 मिनट के भीतर यदि किसी प्रश्न को लेकर विद्यार्थियों को कोई संदेह होता है, तो वे अपने क्लास टीचर को जानकारी देंगे। क्लास टीचर यह जानकारी केंद्र अधीक्षक (सुपरिटेंडेंट) को देंगे और वहां से मामला विश्वविद्यालय तक पहुंचाया जाएगा।

इसके बाद विश्वविद्यालय स्तर पर तत्काल समाधान किया जाएगा। इससे यह फायदा होगा कि परीक्षा समाप्त होने के बाद विद्यार्थी यह नहीं कह सकेंगे कि प्रश्न सिलेबस से बाहर थे।

4 जिले के छात्र-छात्राओं को मिलेगी सुविधा

विश्वविद्यालय से रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, सक्ती और जांजगीर-चांपा जिलों के सभी महाविद्यालय संबद्ध हैं। ऐसे में विश्वविद्यालय की ओर से शुरू की गई इस नई व्यवस्था का लाभ इन चार जिलों के 137 महाविद्यालयों के परीक्षार्थियों को मिलेगा। इससे पहले इस तरह की व्यवस्था लागू नहीं थी

यूनिवर्सिटी डिजिटल क्षेत्र में आगे बढ़ रहा

यूनिवर्सिटी के कुलसचिव तरुणधर दिवान ने बताया कि विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र समय पर और बिना किसी परेशानी के उपलब्ध कराने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा QR कोड जारी किया गया है।इस QR कोड के माध्यम से विद्यार्थी सीधे लिंक पर क्लिक कर कम समय में अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया जा रहा है। वर्तमान में विश्वविद्यालय की परीक्षाएं अप्रैल माह के अंत तक चलेंगी। विश्वविद्यालय से संबद्ध 137 महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकॉम, पीजीडीसीए, डीसीए और पीजी कोर्स के विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। नई व्यवस्था के साथ विश्वविद्यालय अब डिजिटल क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड होगा एडमिट कार्ड

विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षाओं में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://snpv.ac.in पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से डाउनलोड किए जाएंगे।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए परीक्षार्थियों को परीक्षा आवेदन फॉर्म भरते समय उपयोग की गई यूजर आईडी/नामांकन क्रमांक और आधार नंबर का उपयोग करना होगा। इसके बाद वे वेबसाइट के Quick Link – Admit Card (Main/Semester Exam) विकल्प पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 14 March 2026
बिलासपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपर दौरे पर रहेंगे। तखतपुर के लाखासार में गौधाम योजना का शुभारंभ करेंगे। जिसके बाद गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पशुपालक सम्मेलन में शामिल होंगे। यहां…
Advt.