Select Date:

सुनील गावस्कर ने रवि शास्त्री से की हार्दिक पांड्या की तुलना

Updated on 17-09-2022 06:28 PM

भारतीय हरफनमौला हार्दिक पांड्या इस समय गजब की फॉर्म में चल रहे हैं। आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस को डेब्यू सीजन में चैंपियन बनाने के बाद हार्दिक जिस चीज को छू रहे हैं वो सोना बन रही है। एशिया कप में भी गेंद और बल्ले दोनों से इस खिलाड़ी ने लाजवाब प्रदर्शन किया। अब ऑस्ट्रेलिया में होने वाले आगाम टी20 वर्ल्ड कप 2022 में भी हार्दिक शानदार परफॉर्म की उम्मीद की जा रही है। हार्दिक की तारीफ करते हुए भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने तो यह तक कह दिया कि यह हरफनमौला इस साल भारत को टी20 वर्ल्ड कप जीताने में अहम रोल अदा कर सकते हैं। इस दौरान उन्होंने हार्दिक पांड्या की तुलना रवि शास्त्री से भी की।

सुनील गावस्कर मुझे लगता है कि हार्दिक वही कर सकते हैं, जो रवि शास्त्री ने 1985 में किया था, जहां रवि ने पूरे टूर्नामेंट में बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया था। कुछ अच्छे कैच भी पकड़े थे। हार्दिक पांड्या ऐसा करने में सक्षम हैं।" 

बता दें, रवि शास्त्री ने 1985 वर्ल्ड कप में खेले 5 मैचों में तीन अर्धशतक की मदद से कुल 182 रन बनाए थे साथ ही उन्होंने 8 विकेट चटकाकर गेंदबाजी में भी योगदान दिया था। गावस्कर के इस बयान पर शास्त्री ने स्पोर्ट्स तक से कहा "मैं पहले ही ट्वीट कर चुका हूं और इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर चुका हूं कि वह खेल के इस प्रारूप में नंबर एक ऑलराउंडर है। आपको और क्या चाहिए? मैंने इसे दो हफ्ते पहले ही ट्वीट कर दिया था। इसमें जोड़ने या घटाने के लिए और क्या है? XYZ, वे जो चाहें कह सकते हैं... हर कोई अपनी राय रखने का हकदार है। मेरा विचार स्पष्ट है, जो मैंने कुछ हफ्ते पहले ही ट्वीट कर दिया था।"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.