Select Date:

टीम इंडिया की प्लेइंग XI को लेकर बोले सुनील गावस्कर

Updated on 22-09-2022 05:52 PM

भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर चाहते हैं कि नागपुर में खेले जाने वाले दूसरे टी20 मैच से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट से यह सवाल जरूर किया जाना चाहिए कि पहले टी20 में उन्होंने दीपक चाहर के ऊपर उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में जगह क्यों दी जबकि वह टी20 वर्ल्ड कप के रिजर्व खिलाड़ियों का भी हिस्सा नहीं है। उमेश यादव को मोहम्मद शमी के रिप्लेसमेंट के रूप में टीम में शामिल किया गया है। शमी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे, मगर सीरीज शुरू होने से पहले वह करोना महामारी की चपेट में आ गए।

मुझे लगता है कि टीम मैनेजमेंट से यह पूछना सही रहेगा कि उमेश यादव को खिलाने के पीछे उनकी क्या सोच थी, जो रिजर्व खिलाड़ियों में भी नहीं है। और दीपक चाहर को क्यों नहीं खिलाया।'

उन्होंने कहा 'दीपक चाहर भी चोट के बाद वापस आ रहे हैं, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में जाने से पहले आपको मैच प्रैक्टिस की आवश्यकता होती है। अगर आप दीपक चाहर के रूप में एक स्टैंडबाय गेंदबाज के रूप में ले जाते हैं और अचानक ऑस्ट्रेलिया में कोई चोटिल हो जाता है, वो ठीक प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे है क्योंकि उसे लय नहीं मिलेगी।'

पूर्व कप्तान ने कहा 'तो अगली प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये टीम मैनेजमेंट से पूछे जाने वाले सबसे अच्छा सवाल है कि उन्होंने उमेश यादव को क्यों चुना और दीपक चाहर को नहीं। अगर चाहर चोटिल नहीं है तो, क्योंकि हमें इसके बारे में नहीं पता।'

उमेश यादव को पहले टी20 में दो ओवर गेंदबाजी करने का मौका मिला था जहां उन्होंने 27 रन खर्च कर दो विकेट चटकाए थे। उमेश 3 साल से अधिक समय के बाद नीली जर्सी में टी20 क्रिकेट खेलते नजर आए। मोहाली टी20 में भारत को 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
 29 April 2026
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
 29 April 2026
नई दिल्ली: वैभव, वैभव और सिर्फ वैभव... हर जगह इस वक्त इसी नाम की चर्चा हो रही है। 15 साल के इस क्रिकेटर ने हर किसी को अपना दीवाना बना रखा…
 29 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
 29 April 2026
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
 29 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में अब तक 40 मैच खेले जा चुके हैं। एक के बाद एक हमको रोचक मुकाबले इस सीजन देखने को मिल रहे हैं। वहीं जैसे-जैसे सीजन…
 28 April 2026
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
 28 April 2026
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…
Advt.