Select Date:

सुरेश रैना ने रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज में पकड़ा शानदार कैच, फैंस बोले- कुछ चीजें कभी नहीं बदलतीं

Updated on 29-09-2022 06:28 PM
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने बुधवार रात (28 सितंबर) को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में इंडिया लीजेंड्स और ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के बीच खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज़ 2022 के पहले सेमीफाइनल के दौरान एक शानदार कैच पड़ा, जिसे देखकर हर कोई हैरान था। हालांकि, सुरेश रैना के लिए ये कोई नई बात नहीं थी, क्योंकि वे अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के दिनों में ऐसा करते आए हैं।

अभिमन्यु मिथुन ने ऑस्ट्रेलिया लीजेंड्स के खिलाफ 16 वां ओवर किया। इसी दौरान अच्छी लय में देख रहे बेन डंक ने दूर जाने वाली गेंद पर बल्ला चलाने की कोशिश की और बैकवर्ड पॉइंट पर चौका बटोरना चाहा, लेकिन सुरेश रैना को कप्तान सचिन तेंदुलकर ने वहां इसीलिए ही रखा था कि वे कैच पकड़े और गेंद को रोकें। रैना ने हवा में छलांग मारते हुए शानदार कैच पकड़ा और अपने पुराने दिनों को फैंस की यादों में ताजा कर दिया।

इतना ही नहीं, जिस तरह से सुरेश रैना ने कैच का जश्न मनाया, उससे यही लगा कि वे अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के दिनों में पहुंच गए हैं। हालांकि, कैच लेने के बाद वे कुछ असहजता में भी दिखे, क्योंकि उन्हें ऐसा लग रहा था कि कैच पकड़ते समय उनकी उंगलियों में चोट लगी है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। एक फैन ने तो उनका एक पुराना वीडियो भी इसके साथ शेयर किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.