Select Date:

सूर्यकुमार यादव ने T20I क्रिकेट में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Updated on 26-09-2022 06:31 PM

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव रविवार 25 सितंबर को T20I क्रिकेट में 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। हैदराबाद में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उन्होंने सानदार बल्लेबाजी की। सूर्या की हार्ड हिटिंग इस सीरीज डिसाइडर मैच में देखने को मिली, जहां उन्होंने 36 गेंदों में 69 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 5 छक्के। स्ट्राइकरेट भी सूर्या का दमदार था।  

इस साल सूर्यकुमार यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 20 मैचों में 37.88 की औसत से 682 रन बनाए हैं। इस साल उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 117 रहा है। उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक 2022 में निकल चुके हैं। सूर्यकुमार का स्ट्राइक रेट भी 182.84 का प्रभावशाली है। उनके बाद नेपाल के दीपेंद्र सिंह ऐरी हैं, जिन्होंने 626 रन इस साल टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बनाए हैं। 

इस लिस्ट में चेक गणराज्य के सबावून दाविजी 612 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं, जबकि पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अब तक इस साल 556 रन बनाए हैं और वे इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं। लिस्ट में पांचवां नाम वेस्टइंडीज के कप्तान निकोलस पूरन का है, जो इस साल टी20आई क्रिकेट में 553 रन बना चुके हैं। हालांकि, उनकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। 

भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की बात करें तो वे इस समय आईसीसी टी20आई रैंकिंग में तीसरे नंबर पर हैं और वे लगातार रन बनाकर शीर्ष पर जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में शानदार 69 रन की पारी खेलने के लिए उनको प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सूर्यकुमार यादव ने छठी बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.