विराट कोहली के जेस्चर पर सूर्यकुमार यादव का आया रिऐक्शन
Updated on
01-09-2022 07:00 PM
टीम इंडिया के ताबड़तोड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप 2022 में
भारत के दूसरे मैच में 26 गेंद पर नॉटआउट 68 रनों की पारी खेली और इस दौरान
उन्होंने छह चौके और इतने की छक्के लगाए। भारत ने 94 रनों तक दो विकेट
गंवा दिए थे और इसके बाद विराट कोहली और सूर्यकुमार ने 98 रनों की साझेदारी
निभाई। दोनों ने मिलकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। विराट ने 44 गेंद पर
नॉटआउट 59 रन बनाए। भारतीय पारी के बाद विराट ने सूर्या को झुककर सलाम भी
किया। जिसको देखकर खुद सूर्या हैरान रह गए।
विराट के जेस्चर को लेकर सूर्या ने मैच के बाद कहा, 'यह बहुत ही दिल को छू
लेने वाला जेस्चर था। मैंने ऐसा पहले कभी नहीं देखा। मैं उन्हें देख रहा था
और सोच रहा था कि क्यों वह आगे नहीं चल रहे हैं? फिर मैं उनके पास गया और
उनसे साथ चलने को कहा, वह बहुत ही अनुभवी खिलाड़ी हैं। मुझे उनके साथ
बल्लेबाजी करने में मजा आता है।'
सूर्या ने आगे कहा, 'यही मैंने उनसे भी कहा था।' जब सूर्या क्रीज पर आए थे
तब भारत करीब सात के इकॉनमी रेट से रन बना रहा था। 13 ओवर के बाद विराट से
अपनी बातचीत को लेकर सूर्या ने कहा, 'परिस्थितियां ऐसी थीं कि मुझे तेजी से
रन बनाने ही थे। क्योंकि शुरुआत में विकेट थोड़ा धीमा था। मैंने विराट से
बात की और उन्होंने मुझसे कहा कि बस अपना नैचुरल गेम खेलो। मेरा भी बैटिंग
को लेकर प्लान बिल्कुल क्लियर था, तो उनके साथ बल्लेबाजी करने में और मजा
आया।'
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…