Select Date:

आंध्रप्रदेश के TDP कैंडिडेट के पास 5785 करोड़ की संपत्ति

Updated on 24-04-2024 01:14 PM

आंध्र प्रदेश के गुंटूर से तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के कैंडिडेट चंद्रशेखर ने चुनावी हलफनामे में 5 हजार 785 करोड़ की संपत्ति बताई है। चंद्रशेखर, एक डॉक्टर, आंत्रप्रेन्योर और राजनेता हैं। चंद्रशेखर इस चुनाव में सबसे अमीर कैंडिडेट्स हो सकते हैं।

चंद्रशेखर के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनकी खुद की संपत्ति 2448.72 करोड़, पत्नी श्रीरत्ना कोनेरू की प्रॉपर्टी 2343.78 करोड़ और बच्चों की संपत्ति करीब 1 हजार करोड़ रुपए है। चंद्रशेखर के परिवार पर अमेरिका के जेपी मॉर्गन चेस बैंक की 1,138 करोड़ रुपए की देनदारी है।

इससे पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) ने लोकसभा चुनाव के पहले फेज (19 अप्रैल) में छिंदवाड़ा से कांग्रेस उम्मीदवार और कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को सबसे अमीर कैंडिडेट बताया था। नकुलनाथ के पास 717 करोड़ के आसपास की संपत्ति बताई गई थी।

1999 में MBBS तो 2005 में पेंसिलवेनिया से MD किया

चंद्रशेखर जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी सिनाई हॉस्पिटल में फिजीशियन टीचर हैं। उन्होंने 1999 में विजयवाड़ा की NTR यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंस से MBBS किया। 2005 में पेंसिलवेनिया के डेनविल स्थित जीसिंगर मेडिकल सेंटर से MD किया।

चंद्रशेखर आंध्र प्रदेश के बरीपालेम गांव के हैं। वे पढ़ने में काफी तेज थे। MBBS एन्ट्रेंस टेस्ट EAMCET में उनकी 27वीं रैंक थी, जिसमें 60 हजार बच्चे शामिल हुए थे। EAMCET भारत के कठिन एग्जाम्स में से एक माना जाता है।

अमेरिका की कई फर्म्स में चंद्रशेखर का इन्वेस्टमेंट
चंद्रशेखर 2010 से TDP की NRI विंग में काम कर रहे थे। इसमें वे पार्टी वेलफेयर के कामों से जुड़े हुए थे। 2014 में वे नरसरावपेट से चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन पार्टी ने राजनीतिक कारणों के चलते आर संबाशिव राव को टिकट दे दिया था।

चंद्रशेखर के US-बेस्ड कई फर्मों में इन्वेस्टमेंट और शेयर्स हैं। वे महंगी कारों का भी शौक रखते हैं। उनके पास रोल्स रॉयस घोस्ट, मर्सडीज बेंज और टेस्ला हैं। इस बार उनका मुकाबला वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के वेंकट रोसैया के साथ है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 May 2024
जमीन घोटाला और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। ईडी की ओर से पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी और रिमांड…
 03 May 2024
राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर रेपिस्ट के लिए वोट मांगने का आरोप लगाया और कहा कि ‘यही है मोदी की गारंटी।’राहुल गुरुवार, 2 मई को कर्नाटक के शिवमोगा में…
 03 May 2024
दिल्ली हाई कोर्ट में AAP नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। उन्होंने 30 अप्रैल को मामले की तत्काल सुनवाई को लेकर एक्टिंग…
 03 May 2024
मुंबई के एक अस्पताल में डॉक्टरों ने मोबाइल फोन का टॉर्च जलाकर महिला की सिजेरियन डिलीवरी की, जिसमें मां और बच्चे दोनों की मौत हो गई। घटना सुषमा स्वराज मैटरनिटी…
 03 May 2024
मणिपुर में जारी जातीय हिंसा को आज एक साल पूरा हो गया है, लेकिन हिंसा के एक साल बाद भी राज्य में मैतेई और कुकी-ज़ोमी जनजाति के बीच तनाव जारी…
 03 May 2024
दिल्ली-एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को बम की धमकी वाले ई-मेल मिलने के मामले में दिल्ली पुलिस ने रूस की मेलिंग सेवा कंपनी Mail.ru से संपर्क किया है।2 मई…
 03 May 2024
कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने गुरुवार को स्पेशल कोर्ट में यौन उत्पीड़न मामले में अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। मामले की सुनवाई आज होगी। इस…
 03 May 2024
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फेक वीडियो शेयरिंग करने के मामले में गुरुवार को दिल्ली पुलिस की स्पेशल यूनिट की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (IFSO) के सामने किसी…
 03 May 2024
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर राजभवन की महिला कर्मी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उसने मामले को लेकर हरे स्ट्रीट थाने में लिखित शिकायत दी…
Advt.