वनडे सीरीज के लिए जिम्बाब्वे पहुंची टीम इंडिया:टीम आज से करेगी प्रैक्टिस
Updated on
14-08-2022 06:36 PM
भारतीय क्रिकेट टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी हैं। जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड
ने टीम इंडिया के हरारे एयरपोर्ट पर पहुंचे का वीडियो शेयर किया है। इससे
पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारतीय टीम के रवाना के फोटो को सोशल
मीडिया पर शेयर किया था। टीम इंडिया शनिवार सुबह जिम्बाब्वे के लिए रवाना
हुई थी। टीम को वहां पर तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है।इस सीरीज से विराट कोहली, रोहित शर्मा, और ऋषभपंत सहित कई सीनियर्स
खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। इस सीरीज के लिए टीम की कप्तानी केएल राहुल
को सौंपी गई है। राहुल का चयन पहले नहीं हुआ था। फिट होने के बाद उनकी
वापसी हुई है। धवन पहले कप्तान बनाए थे। अब वह उपकप्तान होंगे। ऐसे में
राहुल के पास एशिया कप से पहले अपने को तैयार करने का आखिरी मौका है। वहीं
टीम के साथ वीवीएस लक्ष्मण बतौर कोच गए हैं। क्योंकि टीम के नियमित कोच
राहुल द्रविड़ को इस हफ्ते एशिया कप के लिए यूएई जाना है। ऐसे में उन्हें
आराम दिया गया है।एशिया कप यूएई में 27 अगस्त से शुरू होना है। जिम्बाब्वे दौरे में शामिल
केएल राहुल और दीपक हुड्डा को ही एशिया कप के लिए टीम में जगह मिली है। ऐसे
में दीपक और राहुल के प्रफॉरमेंस पर नजर होगी। केएल राहुल वापसी कर रहे
हैं। ऐसे में उनकी फिटनेस और परफॉर्मेंस पर टीम मैनेजमेंट की नजर होगी।
दोनों खिलाड़ी जिम्बाब्वे दौरे के खत्म होने के बाद सीधे यूएई के लिए रवाना
होंगे।
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
मुंबई: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ेगी। यह मुकाबला बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस इस सीजन में…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 40वां मुकाबला पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच बीते 28 अप्रैल को मुल्लांपुर में खेला गया। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब…
नई दिल्ली: मुल्लांपुर में बीते मंगलवार को आईपीएल 2026 का 40वां मैच पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया। इस मैच को राजस्थान ने 6 विकेट से अपने नाम…
नई दिल्ली: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने अपनी तूफानी बैटिंग से काफी सुर्खियां बटोरी हैं। उनको हर कोई सराहा रहा है। साथ ही…
नई दिल्ली, भाषा: भारत की दोहरी ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर नए सत्र से पहले आत्मविश्वास से लबरेज हैं और पेरिस खेलों में मिली सफलता के बाद एक बार फिर…