Select Date:

युद्ध की आग से चूल्हा ठंडा...सिलेंडर के लिए मची लूट

Updated on 13-03-2026 12:28 PM
भोपाल, शहर में रसोई गैस की मारामारी मची है। युद्ध की खबरों के बीच लोगों को डर है कि गैस आपूर्ति नहीं होगी। हर सेकंड हजारों बुकिंग से क्रैश साइट दूसरे दिन भी नहीं खुलीं। नतीजतन जरूरतमंदों के चूल्हे ठंडे पड़ने लगे हैं।

इधर, कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई बंद होने के बाद होटल कारोबारियों और छोटे कारोबारियों पर का संकट गहरा गया है। एसोसिएशन का दावा है कि किसी के पास दो तो किसी के पास 3 दिन का ही स्टॉक शेष है।

होटल-रेस्त्रों को एलपीजी सप्लाई बंद करने के बाद कई ने डीजल भट्टी की खरीदी के ऑर्डर कर दिए हैं। लेकिन, इसकी भी वेटिंग शुरू हो गई है। अचानक बढ़ी डिमांड के चलते दूसरे विकल्प भी तलाशे जा रहे हैं। मार्केट में इंडक्शन की खरीदी जोर पकड़ रही है।

पर्यटन निगम के होटलों में भी जहां स्टॉक खत्म हो गया, वहां गुरुवार को इंडक्शन पर खाना पकाया गया। क्रोमा के सेल्स ऑफिसर रितिक साहू ने बताया कि आमतौर पर जहां दिन भर में बमुश्किल 10- 12 इंडक्शन बिकते हैं। वहीं, पिछले दो दिनों में 30 से 35 यूनिट तक की बिक्री हुई है। कुछ मॉडल पूरी तरह खत्म हो गए हैं।

मंगलम के संचालक श्याम बंसल कहते हैं कि इंडक्शन की मांग इतनी तेजी से बढ़ी है कि हमें दो बार नया स्टॉक मंगवाना पड़ा। लोटस आउटलेट के अधिकारी ने बताया कि अचानक इतनी मांग पहले कभी नहीं देखी। कई ग्राहक एक साथ दो-दो इंडक्शन खरीद रहे हैं ताकि, समस्या नहीं हो।

दूसरे दिन भी क्रैश रहीं गैस कंपनियों की बुकिंग साइट

संकट में होटल-रेस्त्रां कारोबार होटल व्यवसायी तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया कि रसोई गैस के विकल्प के रूप में डीजल भट्टी जलाने की तैयारी है। अधिकतर संचालकों ने इसके ऑर्डर दे दिए हैं। दो-तीन दिन का पुराना गैस स्टॉक बचा है। समस्या जल्द हल नहीं हुई तो कारोबार ठप हो सकता है।

प्लांट की निगरानी में लगे एसडीएम कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने सभी एसडीएम को गैस एजेंसियों की निगरानी की जिम्मेदारी दी है। गैस रिफिलिंग प्लांट पर एडीएम और एसीपी स्तर के अफसर तैनात किए गए हैं। अधिकारियों को दिन में दो बार प्लांट का निरीक्षण करना अनिवार्य किया गया है।

दो दिन पुरानी बुकिंग पर सप्लाई की: रसोई गैस को लेकर गुरुवार को शहरकी 34 से अधिक एजेंसियों में अफरातफरी का माहौल रहा। कुछ जगह हंगामे के कारण कामकाज बंद करना पड़ा। संचालकों का कहना है कि दो दिन पुरानी ऑनलाइन बुकिंग की डिलीवरी कर दी गई है।

रीफिलिंग सेंटर पर छापा, 15 सिलेंडर जब्त: गुरुवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन ने गांधी नगर में लईक के गैस रीफिलिंग सेंटर पर छापा मारकर 15 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए हैं। बुधवार को भी करोंद स्थित सात दुकानों में गैस रीफिलिंग के दौरान सिलेंडर फट गया था, जिसके बाद निशातपुरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया है।

ऐजेंसी पर मारामारी 34 से अधिक गैस एजेंसी हैं शहर में, सभी जगह गुरुवार को भारी भीड़ उमड़ पड़ी

पैनिक बुकिंग भी गैस की किल्लत से पैनिक बुकिंग हो रही, इससे दिक्कत बढ़ी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
भोपाल, भोपाल शहर में बोहरा समाज ने ईद का पर्व सादगी और धार्मिक आस्था के साथ मनाया। सुबह से ही अलग-अलग मस्जिदों और मरकजों में नमाज अदा करने के लिए लोगों…
 19 March 2026
भोपाल, भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस गुरुवार सुबह शहर के मंदिरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया। सुबह-सुबह श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिरों में…
 19 March 2026
भोपाल। सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की सख्ती के बाद नगर निगम प्रशासन आदमपुर खंती में वर्षों से जमा लेगेसी वेस्ट (पुराना कचरा) के निपटान को लेकर तेजी दिखा…
 19 March 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि हमारी सांस्कृतिक परंपरा, शुभता और नवचेतना का प्रतीक गुड़ी पड़वा हमें नए संकल्प लेने, अपने जीवन में लक्ष्यों को अपनाने और समृद्धि…
 19 March 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल ने रेलकर्मियों एवं पेंशनर्स के लिए महत्वपूर्ण सुरक्षा एडवाइजरी जारी की है। हाल ही में ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें अज्ञात व्यक्ति रेल…
 19 March 2026
भोपाल। एलपीजी संकट के 10वें दिन घरेलू गैस आपूर्ति की व्यवस्था पटरी पर लौट आई है। व्यावसायिक एलपीजी सिलिंडर होटलों-रेस्टोरेंट को उपलब्ध कराने के निर्देश के बावजूद आपूर्ति सुनिश्चित नहीं हो…
 19 March 2026
भोपाल। पश्चिम मध्य रेलवे के प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक अरविंद कुमार रजक ने बुधवार को भोपाल मंडल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन एवं नवनिर्मित मंडल नियंत्रण कार्यालय का सघन निरीक्षण किया।…
 19 March 2026
भोपाल। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) भोपाल ने मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत देते हुए जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल कर…
 19 March 2026
भोपाल। गुना में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के हाथों दिव्यांग रामरतन ओझा को घटिया ट्राइसिकल वितरित कराने के मामले में जिला प्रशासन ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। गुणवत्ता में…
Advt.