Select Date:

नया गाना ‘हरियर बिंदिया’ मचा रहा धमाल

Updated on 29-06-2022 09:10 PM

मुंबई भोजपुरी एक्ट्रेस रानी और सिंगर शिल्पी राज की जोड़ी का नया गानाहरियर बिंदियाधमाल मचा रहा है और ये इंटरनेट पर छाया हुआ है, जो कि खाटी भोजपुरिया स्टाइल में फिल्माया गया है। भोजपुरी गानाहरियर बिंदियाके वीडियो को वीआर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल से जारी किया गया है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि एक्ट्रेस रानी अपने ऑनस्क्रीन पति से हरी बिंदिया मांग रही हैं, जिसे वो अपने माथे पर सजाएंगी। अपने शौक श्रृंगार की मांग करते हुए एक्ट्रेस शानदार डांस मूव्स और एक्स्प्रेशंस दिखा रही हैं।


इसमें उनका खाटी भोजपुरिया स्टाइल दर्शकों को काफी पसंद रहा है। इसमें वो शादीशुदा लिवाज में काफी प्यारी लग रही हैं। गाने को बेहद ही शानदार तरीके से फिल्माया गया है। इसमें आपको वो नोकझोक देखने के लिए मिलेगी, जो अक्सर देहात में एक महिला और पुरुष के बीच देखने के लिए मिलती है। वो अपना शौक श्रृंगार नहीं कर पाती है तो पति से लड़ती है और उससे शिकायत करती है। ये प्यार भरी नोकझोक आपको इसमें देखने के लिए मिलेगा। इस गाने को आप काफी इन्जॉय करने वाले हैं। गाने की धुन तो ऐसी है कि सुनकर आप भी ठुमके लगाने पर मजबूर हो जाएंगे। गानाहरियर बिंदियाको सरवेश सिंह और शिल्पी राज ने गाया है। इसके लिरिक्स पवन राजा ने लिखे हैं और म्यूजिक राज गाजीपुरी ने दिया है। डायरेक्टर पवन पाल हैं।


बता दें कि इससे पहले एक्ट्रेस रानी का गानाकोरा सुतइला नारिलीज किया गया था। इस गाने को भी सरवेश सिंह और शिल्पी राज ने ही गाया था। इनका ये गाना काफी सुना गया था और वायरल हुआ था। इस पर लोगों ने खूब रील्स वीडियो बनाया था। इसे भी खाटी भोजपुरिया स्टाइल में फिल्माया गया था। मालूम हो कि भोजुपरी एक्ट्रेस रानी अपनी अदाओं और डांस के लिए जानी जाती हैं और उनके एक्सप्रेशंस के तो फैंस कायल हैं। वो अपने खाटी भोजपुरिया अंदाज के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में जब उनके साथ ट्रेंडिंग सिंगर शिल्पी राज जाएं तो वो कमाल ही हो जाता है। फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं होता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 April 2026
टीवी एक्टर करण वाही एक वक्त पर अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चे में रहते थे। उनके शोज फैंस के पसंदीदा बन गए थे। लेकिन धीरे-धीरे करण ने खुद को…
 22 April 2026
कन्नड़ फिल्म स्टार यश KGF से पैन इंडिया स्टार बने थे और अब वह नितेश तिवारी की 'रामायणम्' में रावण के किरदार में नजर आएंगे। यह दिवाली पर रिलीज होगी।…
 22 April 2026
साल 2011 में, अजमेर शरीफ दरगाह की यात्रा के दौरान शाहरुख खान एक घटना में फंस गए थे, जिसमें लाठीचार्ज तक स्थिति बिगड़ गई थी। कई साल बाद, उस घटना…
 22 April 2026
मलयालम फिल्‍मों के प्रोड्यूसर और बिजनसमैन मुरली कुन्नुमपुराथ को मॉलीवुड में 'वेल्‍लम' जैसी फिल्‍म के लिए जाना जाता है। जयसूर्या स्‍टारर इस फ‍िल्म ने साल 2021 में खूब सुर्ख‍ियां बटोरी…
 21 April 2026
'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' की बंपर सक्सेस से सिर्फ रणवीर सिंह या आदित्य धर को ही नहीं, बल्कि इसके अन्य कलाकारों को भी खूब फायदा हुआ है और वाहवाही मिल…
 21 April 2026
पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस सारा खान ने दिसंबर 2025 में 'लक्ष्मण' सुनील लहरी के बेटे और एक्टर कृष पाठक से शादी की थी। दोनों ने हिंदू और मुस्लिम रीति-रिवाजों से शादी…
 21 April 2026
'सैयारा' से रातोंरात स्टार बनीं अनीत पड्डा के दादा का निधन हो गया है और इस वक्त वह बहुत दुख में हैं। उनके घर में मातम पसर गया है। अनीत…
 21 April 2026
टीवी की 'छोटी बहू' रुबीना दिलैक उन सेलेब्‍स में से हैं, जो अपनी भावनाओं को जाहिर करने में जरा भी गुरेज नहीं करतीं। उनकी यही बेबाकी उनके फैंस को पसंद…
 20 April 2026
अब्बास-मुस्तन के डायरेक्शन में बनी सलमान खान, प्रीति जिंटा और रानी मुखर्जी की 2001 की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'चोरी चोरी चुपके चुपके' को अक्सर बॉलीवुड में सरोगेसी के शुरुआती दौर…
Advt.