Select Date:

गुरू पूर्णिमा पर प्रदेश में होंगे नृत्य, संगीत, व्याख्यान और डिमांस्ट्रेशन

Updated on 02-07-2022 05:57 PM

भारतीय संस्कृति और परंपरा में गुरू को भगवान से ऊँचा स्थान दिया गया है। गुरू की महिमा के प्रति आदर प्रकट करने की विनम्र सांस्कृतिक पहल करते हुए संस्कृति विभाग 13 जुलाई को "गुरू पूर्णिमा पर्व'' मनाएगा। संचालक संस्कृति श्री अदिति कुमार त्रिपाठी ने बताया कि भोपाल सहित प्रदेश के अलग-अलग शहरों में 12 शासकीय ललित कला एवं संगीत महाविद्यालयों में गुरू पूर्णिमा पर्व मनाया जायेगा। इसमें देश और प्रदेश के संगीत, नृत्य कलाकारों की प्रस्तुतियों के अलावा विशेषज्ञों के व्याख्यान और डिमांस्ट्रेशन भी होंगे। सभी प्रस्तुति और व्याख्यान के केंद्र में गुरू की महिमा और गुरू-शिष्य परंपरा होगी। गुरू ही है, जो शिक्षा और ज्ञान के प्रकाश से शिष्य के जीवन को रोशन करता है। गुरू ही अपने शिष्य को व्यक्ति से व्यक्तित्व बनने का मार्ग दिखलाता है।

भोपाल में कथक और गायन

भोपाल में गुरू पूर्णिमा पर्व पर जनजातीय संग्रहालय के सभागार में शाम 7 बजे से 2 सांस्कृतिक सभाएँ सजेगी। सबसे पहले जबलपुर की सुश्री शालिनी दुबे और साथियों की कथक प्रस्तुति होगी। इसके बाद दिल्ली की सुप्रसिद्ध गायिका शाश्वती मंडल की गायन सभा होगी। दोनों ही कलाकारों की प्रस्तुतियों के केंद्र में गुरू-शिष्य परंपरा होगी। कला-प्रेमियों का इस कार्यक्रम में प्रवेश नि:शुल्क होगा।

शासकीय ललित कला एवं संगीत महाविद्यालयों में गुरू पूर्णिमा पर्व

गुरू पूर्णिमा पर्व में प्रदेश के 12 अलग-अलग शहरों में गुरू-शिष्य परंपरा पर केन्द्रित संगीत, नृत्य कलाकारों की प्रस्तुतियों के अलावा विशेषज्ञों के व्याख्यान और डिमांस्ट्रेशन होंगे। शासकीय संगीत महाविद्यालय ग्वालियर में भोपाल के श्री प्रदीप कृष्णन की कथक प्रस्तुति, भोपाल के श्री सलीम अल्लावाले का गायन और भोपाल के श्री आबिद हुसैन का सारंगी वादन होगा। शासकीय संगीत महाविद्यालय मंदसौर में जबलपुर के श्री अनिल कुमार दांडोतिया का गायन और भोपाल के श्री सत्येन्द्र सिंह सोलंकी का संतूर वादन होगा। शासकीय संगीत महाविद्यालय इंदौर में दिल्ली की सुश्री सुनंदा शर्मा का गायन और भोपाल के श्री महेश-अमित मलिक की वायलिन जुगलबंदी होगी। शासकीय संगीत महाविद्यालय धार में भोपाल की सुश्री जयश्री सवागुंजी का गायन और हैदराबाद की सुश्री मंगला भट्ट एवं राघव राज भट्ट का कथक समूह नृत्य होगा। शासकीय ललित महाविद्यालय ग्वालियर में दिल्ली की सुश्री शशिप्रभा तिवारी का व्याख्यान और डिमांस्ट्रेशन, शासकीय ललित कला महाविद्यालय जबलपुर में पुणे के श्री रामचंद्र खरतमल, शासकीय ललित कला महाविद्यालय धार में इंदौर के श्री मोहन विश्वकर्मा और शासकीय ललित कला महाविद्यालय इंदौर में ग्वालियर के श्री आलोक शर्मा का व्याख्यान एवं  डिमांस्ट्रेशन होगा।

इसी क्रम में 15 जुलाई को शासकीय संगीत महाविद्यालय नरसिंहगढ़ में उज्जैन के श्री सुधाकर देवले और भोपाल के श्री राजीव सिंह का गायन होगा। शासकीय संगीत महाविद्यालय खण्डवा में टीकमगढ़ के श्री पवन तिवारी का गायन और भोपाल की सुश्री कल्याणी-वैदेही फगरे की ओडिसी नृत्य प्रस्तुति होगी। शासकीय संगीत महाविद्यालय मैहर में गाजियाबाद की सुश्री रूपारानी दास का कथक नृत्य और बैंगलुरू की सुश्री दुर्गा शर्मा का वायलिन वादन होगा। शासकीय ललित कला महाविद्यालय खण्डवा में भिलाई की सुश्री विजया त्रिपाठी का व्याख्यान एवं  डिमांस्ट्रेशन होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.