Select Date:

गरीब से पैसा मांगने वालों को शासकीय सेवा में रहने का हक नहीं – मुख्यमंत्री चौहान

Updated on 30-08-2022 05:07 PM

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों से पैसा मांगने वालों को नौकरी से बाहर करें। गरीब से पैसा मांगने वालों को शासकीय सेवा में रहने का हक नहीं है। राज्य शासन द्वारा अरबों रूपए के विकास और जन-कल्याण के कार्य संचालित हैं। इनका लाभ सीधे जनता को मिलना चाहिए। विधायक, पंचायत प्रतिनिधि तथा अधिकारी-कर्मचारी निरंतर क्षेत्र का दौरा करें। जनता से सम्पर्क में रहें और योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, निर्माण कार्यों तथा उपयोग की गई सामग्री की गुणवत्ता पर नजर रखें। मंत्री, जन-प्रतिनिधि और अधिकारी "टीम मध्यप्रदेश" के रूप में अपने क्षेत्र के विकास और जनता के कल्याण के लिए कार्य करें। जनता से सतत संवाद में रहें और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रो-एक्टिव होकर कार्य करें।

मुख्यमंत्री चौहान सुबह 7 बजे निवास कार्यालय से शहडोल जिले की वर्चुअली समीक्षा कर रहे थे। पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री रामखेलावन पटेल बैठक में वुर्चअली जुड़े। जिला कलेक्टर श्रीमती वंदना वैद्य, पुलिस अधीक्षक प्रतीक श्रीवास्तव तथा जिले के सभी अधिकारी भी बैठक में वुर्चअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल में नल-जल योजनाओं के क्रियान्वयन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्यान्न वितरण, विद्युत आपूर्ति, सीएम राईज स्कूल, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना के क्रियान्वयन, रोजगार मेलों के आयोजन, मातृ-मृत्यु और शिशु-मृत्यु दर, स्वास्थ्य व्यवस्था, सड़कों की स्थिति तथा कानून-व्यवस्था आदि की समीक्षा की। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रतिमाह होने वाले रोजगार दिवस से अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल की मुख्य सड़कों की स्थिति और सीवरेज के गड्ढे नहीं भरने पर अप्रसन्नता व्यक्त की। मुख्यमंत्री चौहान ने पीएम आवास योजना में कार्य को गति देने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल में "एक जिला-एक उत्पाद" में संचालित गतिविधियों की सराहना की। जानकारी दी गई कि "एक जिला-एक उत्पाद" में जिले में हल्दी की खेती को प्रोत्साहित किया जा रहा है। हल्दी महोत्सव का आयोजन कर हल्दी और प्राकृतिक खेती पर कार्यशाला की गई। जिले में उत्पादित हल्दी के नमूने पतंजलि, बैद्यनाथ जैसी कम्पनियों ने भी स्वीकृत किए हैं। किसानों और स्व-सहायता समूहों को सीधी बिक्री से अधिक लाभ हो, इस उद्देश्य से जिले की हल्दी की बेहतर पैकिंग और ब्रांडिंग कर बिक्री बढ़ाने के प्रयास जारी हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने गौरव दिवस के आयोजन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि अमृत सरोवर निर्माण में भी जिले को आदर्श बनाने के लिए गतिविधियाँ संचालित की जाएँ। मुख्यमंत्री चौहान ने जिले में मरीजों को डायलिसिस सुविधा उपलब्ध कराने की भी प्रशंसा की।

जानकारी दी गई कि जिले में 4 लाख 73 हजार आयुष्मान कार्ड बने हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने युद्ध स्तर पर कार्य कर 31 अक्टूबर तक शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विद्युत आपूर्ति के लिए बिगड़े ट्रांसफार्मरों को बदलने और सही वॉल्टेज नहीं मिलने की समस्या का त्वरित समाधान किया जाए। साथ ही लोगों को बिजली बिल भरने के लिए दायित्व बोध कराने जागरूकता कैम्प लगाए जाए। बताया गया कि सौभाग्य योजना में 294 मजरे-टोले शेष हैं। शहरी क्षेत्र में प्रतिदिन औसतन 23 घंटे 51 मिनिट और ग्रामीण क्षेत्र में 22 घंटे 35 मिनिट बिजली आपूर्ति की जा रही है।

बताया गया कि पिछले दो माह में 12 व्यक्तियों पर रासुका की कार्यवाही की गई है। भू-माफिया के विरूद्ध 70 कार्यवाहियाँ कर 55 करोड़ लागत की 118 एकड़ भूमि मुक्त कराई गई। जिले में 1300 गुंडे-बदमाशों की सूची बना कर कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री चौहान ने माफिया से मुक्त कराई भूमि पर गरीबों के आवास बनाने और नशे के कारोबार पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
भोपाल, भोपाल के करीब 75 इलाकों में शुक्रवार को जलप्रदाय नहीं होगा। ये इलाके कोलार लाइन से जुड़े हैं। गुरुवार को कोलार फिल्टर प्लांट की बिजली सप्लाई व्यवस्था प्रभावित हुई। इस…
 01 May 2026
भोपाल, दो महीने की किल्लत के बीच मध्य प्रदेश में कमर्शियल LPG सिलेंडर 993 रुपए महंगा हो गया है। भोपाल में 3074 रुपए, इंदौर में 3179 रुपए, जबलपुर में 3290 रुपए,…
 01 May 2026
भोपाल। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में हिट एंड रन का मामला सामने आया है, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे…
 01 May 2026
भोपाल। गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) प्रबंधन ने जूनियर और सीनियर रेजिडेंट्स के रिक्त पदों को भरने के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। विभिन्न विभागों में कुल 13 डॉक्टरों…
 01 May 2026
 भोपाल। श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने चार नई श्रम संहिताओं का प्रविधान किया है। प्रदेश में भी इन संहिताओं के अनुरूप नियम तैयार करके लागू…
 01 May 2026
भोपाल। प्रदेश के उत्तर और उत्तर पूर्वी इलाकों से गुजर रही द्रोणी के कारण गुरुवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। ग्वालियर, चंबल व रीवा संभाग के अलावा बुंदेलखंड के कुछ…
 01 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में वर्ष 2025 में जिला पुलिस बल के लिए 6800 पदों पर भर्ती में 2070 पदों पर महिलाओं का चयन हुआ है। अब इन्हें नियुक्ति पत्र दिए…
 01 May 2026
भोपाल। हथियार तस्करी के अंतरराज्यीय गिरोह का भोपाल क्राइम ब्रांच ने राजफाश किया है। पुलिस ने बड़वानी के सिकलीगर से भोपाल के गन बाजार तक अवैध देसी पिस्टलों और कट्टों की…
 01 May 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया दो मई से शुरू होने जा रही है। लोक शिक्षण संचालनालय (डीपीआई) द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार…
Advt.